{"_id":"75044","slug":"Banda-75044-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रों में अव्यवस्था पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रों में अव्यवस्था पर नाराजगी
Banda
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा/बड़ोखर बुजुर्ग। तिंदवारी विधायक दलजीत सिंह ने दोहतरा व जौरही गेहूं खरीद केंद्रों में अव्यवस्था पर नाराजगी जताई है। जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि ढुलाई न होने से गेहूं डंप है। तमाम किसान 10 दिनों से लाइन लगाए हैं। उनकी अभी तक तौल नहीं हो पाई। विधायक ने बताया कि जिलाधिकारी ने खुद खरीद केंद्रों का निरीक्षण करने और समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिया है। उधर, बड़ोखर बुजुर्ग, निवादा, मनीपुर, बांधा पुरवा समेत आसपास के गांवों के किसानों ने बड़ोखर बुजुर्ग में खरीद केंद्र खोले जाने की मांग की है। कहा है कि उन्हें गेहूं बेचने के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है। गिरवां खरीद केंद्र में कई दिनों तक लाइन लगाना पड़ती है। भाड़े पर ट्रैक्टर ले जाने और कई दिन तक खड़े रहने का भुगतान किसानों को ट्रैक्टर मालिक को करना पड़ता है। इससे खरीद केंद्र में गेहूं बेचना घाटे का सौदा है।
विज्ञापन