फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   रैली और नाटकों से बताए एड्स के खतरे

रैली और नाटकों से बताए एड्स के खतरे

Tue, 02 Dec 2014 05:30 AM IST
Banda
Banda Updated Tue, 02 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बांदा। विश्व एड्स दिवस पर रैली, गोष्ठी और नुक्कड़ नाटक इत्यादि के जरिए इस रोग के प्रति बचाओ और उपचार के तरीकों से आगाह कराया गया। स्कूल-कालेजों, संस्थाओें और स्वास्थ्य विभाग में आयोजन हुए।
विज्ञापन

रविवार को सुबह उत्तर प्रदेश एड्स राज्य नियंत्रण सोसायटी के बैनर तले शहर में निकाली गई रैली को एडीएम डीएस पांडेय ने झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल रहे। स्कूल-कालेजाें के छात्र-छात्राएं और एनसीसी तथा स्वयंसेवी संगठनों ने रैली मेें भाग लिया। केसीएनआईटी मेें नुक्कड़ नाटक से एड्स के प्रति आगाह किया गया। इसमें अभिनय करने वाली शोभित निगम की टीम को 2 हजार रुपये, राघव उपाध्याय को 1500 और तृतीय पुरस्कार के रूप में सत्यम जायसवाल को 1000 रुपये इंस्टीट्यूट की तरफ से दिए गए। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आफीसर श्यामजी निगम सहित ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.एसके वाजपेई, एड्स कार्यक्रम प्रबंधक बृजेश कुमार शुक्ल, क्षय रोग अधिकारी डॉ.एमसी पाल शामिल रहे।
विज्ञापन

राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब ने रैली में भागीदारी के बाद ‘रोजगार की तलाश में पलायन और एड्स का खतरा’ विषयक गोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.विवेक पांडेय सहित डॉ.विष्णु स्वरूप गुप्त ने संबोधित किया। एनएसएस की प्रथम व द्वितीय इकाइयों ने रैली में शिरकत के बाद ‘जीवन शैली और एड्स’ विषय पर गोष्ठी की। प्राचार्य डॉ.रामभरत सिंह तोमर ने शुरुआत की। प्रवक्ता डॉ.गरिमा द्विवेदी, बिंदा प्रसाद, मनोज कुमार, शकुंतला, आकांक्षा आदि ने लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकलव्य महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ.कृष्णपाल सिंह के नेतृत्व मेें रैली और नुक्कड़ नाटक किए। डॉ.खुर्राम शिकोह, बृजेश गुप्ता, गीता शुक्ला, सोना द्विवेदी आदि शामिल रहे। मानव समर्पण मानव कल्याण समिति ने बांधा पुरवा में गोष्ठी की। निदेशक डॉ.अनिल सिंह भदौरिया, शन्नो राय, निधि तिवारी आदि शामिल रहे। भारतीय किसान सेना ने गोष्ठी की। मंडल कार्यक्रम अधिकारी अटल बिहारी मिश्र, खेत प्रसाद, हुकुम सिंह, राजाभइया आदि शामिल रहे। बांदा नेटवर्क फार पाजीटिव पीपुल लिविंग विद एचआईवी एड्स सोसायटी की गोष्ठी में दिनेश सोनी, चंद्रेश शुक्ला, विपिन त्रिपाठी ने संबोधित किया और रैली में भागीदारी की। स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित बालक इंटर कालेज, महोखर में ‘स्पर्श गंगा’ ब्रेल दिवार पत्रिका का लोकार्पण प्रधानाचार्य रामलाल ने किया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।

बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फार मदर एंड चाइल्ड ने सीएचसी से रैली निकाली। एचआईवी और एड्स के प्रति आगाह किया। परियोजना समन्वयक शादाब अहमद सहित प्रेमचंद्र, एजाज अहमद, रामराज कन्या पांडेय, निशात अंजुम, राम लखन, अधीक्षक डॉ.पीएन यादव इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed