फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   परिवार को जिंदा फूंकने की कोशिश, मकान में आग लगाई

परिवार को जिंदा फूंकने की कोशिश, मकान में आग लगाई

Tue, 02 Dec 2014 05:30 AM IST
Banda
Banda Updated Tue, 02 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बांदा। यूपी-एमपी पुलिस के लिए सिर दर्द बने इनामी दस्यु सरगना संग्राम सिंह और उसके भाई राजाबाबू सिंह ने पैतृक गांव में एक बार फिर कहर बरपाया। एक घर में जबरन घुसने की कोशिश में नाकाम रहने पर दोनों दस्यु सरगनाओं ने साथियों के साथ मिलकर पूरा परिवार जिंदा फूंकने की नीयत से घर पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा दी। चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों ने फायरिंग कर घरवालों की जान बचाई। हालांकि पुलिस आने से पहले ही गांव वालों ने डकैतों को खदेड़ दिया था। पुलिस ने दोनों दस्यु सरगना भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र का नौगवां दस्यु संग्राम सिंह और राजाबाबू का पैतृक गांव है। रविवार रात करीब एक बजे दस्यु संग्राम और राजाबाबू कई अन्य साथियों के साथ गांव आ धमके। यहां राममूर्ति गर्ग के मकान के दरवाजे खुलवाने की कोशिश की। दरवाजा न खुलने पर दस्युओं ने जबरन घुसने की कोशिश की लेकिन इसमें भी नाकाम रहे। इससे बौखलाए डकैत भाइयों ने खपरैलदार मकान में मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। घर के अंदर कैद परिजनों ने शोर मचाया तो पड़ोस में रह रहे राममूर्ति के खानदानी रामस्वरूप गर्ग ने अपनी छत पर आकर ललकारा और अपनी लाइसेंसी रायफल के साथ मोर्चा संभाल लिया। इस पर दस्युओं ने रामस्वरूप पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। रामस्वरूप के साथ आसपास के अन्य लोगों ने भी डकैतों पर कई राउंड जवाबी फायर किए। गोलियों से बचते हुए डकैत फायरिंग के बीच जंगल की ओर भाग गए। पुलिस बाद में पहुंची।
विज्ञापन

राममूर्ति गर्ग ने कालिंजर थाने में दस्यु सरगना संग्राम सिंह और उसके भाई राजाबाबू सिंह पुत्रगण बलवान सिंह (नौगवां) तथा कुछ अन्य अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध धारा 307 और 436 आईपीसी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कालिंजर, गिरवां और नरैनी थानों की पुलिस तथा पीएसी संयुक्त रूप से काबिंग कर डकैतों की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि संग्राम सिंह और उसके भाई राजाबाबू पर यूपी पुलिस 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर चुकी है। दोनों दस्यु सरगना आए दिन अपने ही पैतृक गांव में कोई न कोई वारदात अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों में दहशत है। शाम ढलते ही गांव में सन्नाटा छा जाता है। ग्रामीण खेत नहीं जा पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed