{"_id":"41-207482","slug":"Banda-207482-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संस्थान महाप्रबंधक की बुद्धि शुद्धि को यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संस्थान महाप्रबंधक की बुद्धि शुद्धि को यज्ञ
Banda
Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अनशन पर बैठे जल संस्थान मजदूरों ने महाप्रबंधक की बुद्धि शुद्धि के लिए सोमवार को अनशन स्थल पर ही वेदी मेें पूजन किया। मंडल के चारों जनपदों से आए जल संस्थान मजदूरों ने आहुतियां दीं। महाप्रबंधक के उस बयान पर कड़ा विरोध जताया, जिसमें मजदूरों को जल संस्थान कर्मचारी मानने से इनकार किया गया है।
अनशन स्थल अशोक लाट में शुद्धि बुद्धि यज्ञ पंडित सुशील महाराज ने कराया। यजमान रामेंद्र पांडेय बने। वरिष्ठ कर्मी केशव प्रसाद ने कहा कि महाप्रबंधक के बांदा और लखनऊ आवासाें पर दर्जनों कर्मचारी निष्ठा और ईमानदारी से काम रहे हैं। फिर भी महाप्रबंधक गलत बयानबाजी कर रहे हैं। इससे आक्रोश और बढ़ रहा है। मजदूर अगले चरण में काम बंद करके हड़ताल पर चले जाएंगे। इसमें आसिफ अली, वंशराज राजपूत, हरवंश द्विवेदी, चुनूबाद यादव, चंद्रशेखर वर्मा, राकेश पटेल, चंद्र प्रकाश यादव, खुदा बक्श, यासीन बेग, वीरेंद्र कुमार सिंह, नरेंद्र यादव, हरीराम, शमशुद्दीन, केशव, लल्लू आदि शामिल रहे। उधर, नगर पालिका सफाई कर्मचारी यूनियन की अवस्थी पार्क में हुई बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए तोताराम अहिरवार ने जल संस्थान कर्मचारियों के अनशन और आंदोलन को समर्थन की घोषणा की। कहा कि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो सफाई कर्मचारी भी उनके साथ आंदोलन में शामिल होंगे। बैठक का संचालन ओम प्रकाश बबली ने किया। सफाई कर्मी शामिल रहे।