{"_id":"41-203084","slug":"Banda-203084-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेवा पर बरसीं लाठियां, दीवारी नृत्य की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेवा पर बरसीं लाठियां, दीवारी नृत्य की धूम
Banda
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। परेवा को बुंदेलखंड की मशहूर लोकविधा दीवारी नृत्य की धूम रही। एक-दूसरे पर लाठियां बरसाने के हैरतअंगेज कारनामे देखने को दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। रंग-बिरंगी पोशाकधारियों का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। उधर, साईं दाता आश्रम सहेवा (दाता कुटी) में दीवारी प्रतियोगिता में बड़ोखर खुर्द गांव की टीम विजयी रही। बुंदेलखंडी गीत, घोड़ा नृत्य का प्रदर्शन करने वाली टीमों व कलाकारों को पुरस्कृत किया गया।
दीवाली के दूसरे दिन शुक्रवार को यमुना घाटों, देवालयों समेत गांव-गांव दीवारी नृत्य हुआ। हाथों में मोर पंख लिए मौनिया भी ढोल-ताशे की गूंज पर नाचते और कूदते रहे। महेश्वरी देवी मंदिर के सामने सुबह से देर शाम तक दीवारी और पाई डंडा नृत्य की धूम रही। दर्जनों गांवों की टीमों ने देवी दरबार में मत्था टेककर दीवारी खेली। ढोल-नगाड़ा की धुनों ने उन्हें और जोशीला बना दिया। अतर्रा के गौरा बाबा धाम में क्षेत्रीय गांवों की दीवारी टीमों का जमघट लगा। गोखिया, लोधौरा, चिल्हुवा पुरवा, महोतरा, गर्गन पुरवा, आऊ, चांदनपुरवा समेत आसपास के गांवों की टीमों में एक-दूसरे को शिकस्त देने की होड़ रही। खप्टिहा के कालेश्वर मंदिर में भी दीवारी नृत्य की धूम रही।
उधर, साईं दाता आश्रम में क्षेत्र की एक दर्जन दीवारी टीमों ने रंग-बिरंगे परिधान में ढोलक की थाप पर लाठियों-डंडों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दीवारी प्रतियोगिता में रमेश पाल (बड़ोखर खुर्द) की टीम को प्रथम स्थान मिला। छनेहरा के राजा खेंगर की टीम द्वितीय, तिंदवारा के राजा यादव की टीम तृतीय स्थान पर रही। सहेवा के भागवत यादव, बिलगांव के भुरवा यादव व बिलगांव के दिलीप को चौथा स्थान मिला। साधु कुशवाहा घोड़ा नृत्य में अव्वल रहे। भुजबल यादव (महावीर का पुरवा) दूसरे व सदाकत हुसैन (छनेहरा) तीसरे स्थान पर रहे। आयोजक जेपी यादव, डॉ.चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ‘ललित’, समाजसेवी गोपाल भाई व भाजपा जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया। संगीत संध्या कार्यक्रम में ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट के संगीताचार्य पंडित लल्लूराम शुक्ला ने गणपति स्तुति प्रस्तुत कर समा बांधा। तबले पर मृदगाचार्य अवधेश द्विवेदी ने संगत की। लच्छानंद व वैराग्य शाह सहेवा ने निर्गुण भजन प्रस्तुत किए। भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’, सपा नेता इमित्याज खान,राजा भइया सिंह, रमेशचंद्र सचदेवा, मांडवी त्रिपाठी, सरस्वती, डॉ.शशि निगम, जगमोहन सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे। संचालन रामसेवक यदुवंशी व राकेश शर्मा न किया। उधर बबेरू क्षेत्र में जगह-जगह परेवा पर बुंदेलखंड संस्कृति के प्रतीक दीवारी नृत्य का आयोजन हुआ। युवाओं व बुजुर्गों ने गांव-गांव दीवारी नृत्य कर लोगों का मन मोहा। मौनिहों ने रास्ते में लाई का प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
---
नरैनी में लाठियां चलीं, कई लहूलुहान
नरैनी। दीवारी नृत्य देखने के विवाद में दो गुटों में लाठियां चल गईं। इसमें कई लोग लहूलुहान हो गए। पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। शनिवार को जमींदार की अथाई गढ़ी में दीवारी नृत्य हो रहा था। उसे देखने के लिए आगे खड़े होने की होड़ थी। इस पर विद्या सागर पांडेय और चुनूबाद शुक्ल के बीच विवाद हो गया। दोनों भीड़ से बाहर निकल आए और एक-दूसरे को ललकारने लगे। इसी बीच दोनों के परिजन लाठी-डंडे लेकर आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। बद्री प्रसाद शुक्ला, चुनूबाद, शंकर यादव और दूसरे पक्ष के बनवारी पांडेय व उनकी पत्नी रामबाई, पुत्र विद्या चंद्रधर, अखिलेश और उनका नाती हितांशु (12) घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी राजीव यादव मौके पर आ गए और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। ब्यूरो
-
अंधेरे में ग्रामीणों ने मनाई दिवाली
अतर्रा/बबेरू। क्षेत्र के थनैल गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों की दीपावली अंधेरे में बीती। विपिन सिंह, इंद्रजीत सिंह, मइयादीन, छत्रपाल, जानवी सिंह, राममनोहर, राकेश सिंह, अनिल सिंह, राधेश्याम सिंह, विक्रम सिंह, दादूराम सविता आदि ने कहा कि जिला स्तरीय तहसील दिवस में कई बार ज्ञान दिया, पर आठ माह से ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। स्टोर में ट्रांसफार्मर न होने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों ने डीएम के यहां घेराव की चेतावनी दी। उधर, कमासिन क्षेत्र के पांडेन पुरवा में निजी नलकूप का ट्रांसफार्मर दो माह से फुंका है। भोला पांडेय ने उच्चाधिकारियों को दिए शिकायती पत्र बताया कि उप केंद्र में कई बार सूचना दिया और 5000 रुपये भी जमा किया, पर जेई की मनमानी से आज तक इस्टीमेट नहीं बना। सिंचाई न होने से उनकी तथा आसपास की 100 बीघ जमीन में रवी की बुवाई बाधित हो रही है।
--
गाय का पूजन कर लिया सेवा का संकल्प
गौ सेवा मिशन की गोष्ठी में गौवंश संवर्धन व संरक्षण और गाय को राष्ट्रीय माता घोषित कराने का संकल्प लिया। कताई मिल (गेट-4) मवई में गो भक्तों ने दूज पर गाय की पूजा व आरती की। संचालक आलोक सिंह ने कहा कि गौवंश लगातार घट रहा है। इसके लिए मिशन का विस्तार कर आजीवन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रबंधक एलपी सृजेता ने गो उत्पाद से संबंधित रोजगार की जानकारी दी। जगदीश प्रसाद कुशवाहा, शिवचरन साहू, बृजमोहनलाल गुप्ता, राजाराम, रामसेवक शिवहरे, बृजेश त्रिपाठी, अखिलेश, ईश्वरी प्रसाद दीक्षित, बलराम सिंह कछवाह, गया प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।