{"_id":"41-202994","slug":"Banda-202994-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप
Banda
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बांदा। आग से झुलसी महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, मृतका के भाई ने पति पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
शहर कोतवाली के रेउना गांव निवासी मीना देवी (34) पत्नी लक्ष्मी नारायण मंगलवार को झुलसी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पति का कहना है कि खाना बनाते समय कपड़ों में आग लगने से झुलस गई। उधर, मृतका के भाई बलराम (मवई बुजुर्ग) ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि पति ने मीना की पिटाई के बाद केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। यह बात उसे घटना के चश्मदीद भांजे शेरू ने बताई। उधर, कोतवाली प्रभारी कमलेश यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।