{"_id":"41-190405","slug":"Banda-190405-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष के विरुद्ध जांच में 10 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष के विरुद्ध जांच में 10 को नोटिस
Banda
Updated Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन के विरुद्ध गबन और अन्य अनियमितताओं के विभिन्न आरोपों की जांच शुरू हो गई है। शासन से आए जांच के आदेश के बाद जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच सौंपी है। सिटी मजिस्ट्रेट ने शिकायत करने वाले सभी 10 लोगों को नोटिस जारी की है। इनमें नगर पालिका का एक अवर अभियंता और कई सदस्य भी शामिल हैं।
पालिका अध्यक्ष पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए सामूहिक और अलग-अलग हस्ताक्षर वाले पत्रों से शासन को शिकायतें की गई थीं।
शासन ने डीएम को जांच कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने जांच का जिम्मा सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा है। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने शिकायतकर्ता नगर पालिका अवर अभियंता एसके मिश्रा और पालिका सदस्य दिनेश कुमार, श्याम मोहन धुरिया, दिलीप कुमार यादव, भारत और भ्रष्टाचार उन्मूलन मोर्चा महासचिव प्रशांत समुद्रे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद इदरीस, पत्रकार रामजी गुप्ता, शासन से नामित नगर पालिका सदस्य एएस नोमानी, रामबहादुर सविता (महोबा), सपा नेता रामआसरे और रवींद्रनाथ को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि अपनी शिकायतों की पुष्टि के लिए शपथपत्र और बयान देने को उनके समक्ष उपस्थित हों नहीं तो एक पक्षीय निर्णय ले लिया जाएगा।
दूसरी ओर प्रशांत समुद्रे ने कहा कि उनके पास ठोस सुबूत है। जांच में पेश करेंगे।
--
ढाई करोड़ के वाहन खरीद में जांच के आदेश
बांदा। लगभग ढाई करोड़ रुपये के टेंडर गुपचुप ढंग से प्रकाशित कराने और चहेती फर्म को ठेका देने के आरोप लगाते हुए तीन पालिका सदस्यों ने मंडलायुक्त से शिकायत की है। मंडलायुक्त ने अपर जिलाधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं। मंगलवार को पालिका सदस्य हाजी शानिया खान, रानी देवी और बाला प्रसाद ने संयुक्त हस्ताक्षर से आयुक्त को दिए शिकायती पत्र में नगर पालिका में तीन एस्कार्ट लोडर, 40 रिक्शा गाड़ी और दो डंफर तथा सीवर जैटिंग पंप सेक्शन मशीन की खरीदारी के लिए स्थानीय अखबारों के बजाए लखनऊ और हरदोई के अखबारों में टेंडर प्रकाशित कराने के आरोप लगाए हैं। अन्य ठेकेदारों को गुमराह करने की कोशिश बताई है।
विज्ञापन
--
घोटालों पर खुली पंचायत की चुनौती
बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष को भाजपा जिलाध्यक्ष की क्लीनचिट पर स्वयं सेवी प्रवास सोसायटी के आशीष सागर ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। कहा है कि बिना जांच के क्लीनचिट देना कई संदेह पैदा करता है। उन्होंने इस मुद्दे पर खुली पंचायत की चुनौती दी। पालिका में करोड़ों के घोटाले हुए हैं और हो रहे हैं। कानून से ऊपर कोई नहीं है। उन्होंने वाहन खरीद टेंडर निरस्त किए जाने की मांग की।