{"_id":"41-186197","slug":"Banda-186197-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ की सदस्यता से दो अधिवक्ता निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ की सदस्यता से दो अधिवक्ता निलंबित
Banda
Updated Fri, 20 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताल के बावजूद काम करने पर कार्रवाई
वकीलों की 30 जून तक जारी रहेगी हड़ताल
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ भवन में आम सभा की बैठक हंगामेदार रही। शोरशराबा होने पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने सदन की गरिमा का हवाला देते हुए समझा-बुझाकर शांत किया।
निगरानी समिति सदस्य रामस्वरुप सिंह व रमाकांत द्विवेदी ने अधिवक्ता राजेंद्र त्रिपाठी व सौमित्र तिवारी द्वारा संघ के निर्णय के विरुद्ध अदालतों में काम करने पर कार्रवाई की संस्तुति की। आम सहमति से दोनों अधिवक्ताओं को संघ की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। महासचिव जयराज सिंह ने कहा कि उन्हें अधिवक्ता संघ के सभी लाभों और संपत्ति उपयोग से वंचित किया जाता है। साथ ही इनके नाम काली सूची में डालकर संघ सभागार में लिखे जाएंगे।
सभी की सहमति से अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला ने 30 जून तक हड़ताल जारी रखने की घोषणा की। संघ के निर्णय का पालन न करने वालों पर कठोर कार्रवाई को कहा गया। पहली जुलाई से प्रत्येक शनिवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। सभा के दौरान हंगामा होने पर वरिष्ठ अधिवक्ता शंकर सिंह गौतम व अशोक दीक्षित ने संघ की गरिमा का हवाला देते हुए समझा-बुझाकर शांत किया।