फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   तपिश में तपीं सब्जियां, जेब पर बोझ

तपिश में तपीं सब्जियां, जेब पर बोझ

Thu, 19 Jun 2014 05:31 AM IST
Banda
Banda Updated Thu, 19 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बांदा/ चित्रकूट/ हमीरपुर / महोबा। गर्मी में सब्जी के दामों पर उछाल आ गया है। सब्जी के चढ़ते बाजार पर नजर डालें तो पिछले एक पखवारे में लगभग 20 से 25 फीसदी दामों में इजाफा हुआ है। वहीं नासिक में प्याज व्यापारियों की हड़ताल से आवक कम हो गई है। इससे प्याज के दाम 5 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह में सब्जियाें की कीमतों में यकायक वृद्धि हुई है। आलू, प्याज, टमाटर से लेकर सभी सब्जियाें के दामाें में बढ़ोत्तरी होने से अब सब्जी खरीदने लिये लोगों को जेब अच्छी खासी हल्की करनी पड़ रही है। सब्जियों के दामों में हुए इजाफे से मध्यम और गरीब परिवाराें के रसोई बजट पर बुरा असर पड़ रहा है। वहीं रोजाना कमाने वालों की थाली से तो सब्जियां गायब हो गई हैं। उधर मेहनतकश मजदूर वर्ग भी इस महंगाई से अछूता नहीं हैं। महंगाई का आलम यह है कि आलू की कीमत एक सप्ताह में 15 रुपये से बढ़कर 20 रुपये किलो पहुंच गई है। इसी तरह प्याज 12 रुपये के बजाय 20 रुपये प्रति किलो बिक रही है। इतना ही नहीं टमाटर के दोगुना रेट हो जाने से 20 रुपए प्रति किलो खरीदना पड़ रहा है। इसके अलावा करेला, लौकी, भिंडी, तरोई, बैंगन सहित सभी सब्जियाें के दाम डेढ़ गुना पहुंच गये हैं। इससे अब सुबह शाम सब्जी खाना भी मध्यम वर्ग के लिये मुश्किल हो रहा है। सब्जियाें के बढ़ते दामाें से आम लोगाें को बुरा हाल है। सब्जी विक्रेताओं कहना है कि बारिश में प्याज और टमाटर ज्यादा सड़ रहा है। 50 किलो वजनी प्याज की एक बोरी में 7 से 10 किलो तक खराब निकल रही है। ऐसे में नुकसान की भरपाई सब्जी महंगी बेचकर कर रहे हैं। सब्जी विक्रेता कहते हैं कि यहां की सब्जी कानपुर की चकरपुर मंडी से आती है। सारा दारोमदार वहीं की मंडी पर निर्भर है।
विज्ञापन

टीम गठित कर होगी छापेमारी
बांदा। अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि यदि आलू-प्याज डंप होने की शिकायत मिली तो संबंधित व्यवसायियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही टीम गठित कर छापेमारी की जाएगी। निर्धारित रेट से ज्यादा बेचने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी के रेट में आया अंतर (प्रति किलो रुपये में)
सब्जी जिला 01 जून 18 जून
आलू बांदा 15 22
चित्रकूट 15 20
हमीरपुर 15 20
महोबा 15 20
प्याज बांदा 17 25
चित्रकूट 15 20
हमीरपुर 15 20
महोबा 15 20
परवल बांदा 60 80
चित्रकूट 60 85
हमीरपुर 60 80
महोबा 60 75
तरोई बांदा 15 25
चित्रकूट 15 25
हमीरपुर 10 15
महोबा 10 15
टमाटर बांदा 05 10
चित्रकूट 05 10
हमीरपुर 05 10
महोबा 05 10
करेला बांदा 10 24
चित्रकूट 12 25
हमीरपुर 10 20
महोबा 10 20



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed