फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ‘डाकुओं का डर नहीं दम से लड़ेंगे चुनाव’

‘डाकुओं का डर नहीं दम से लड़ेंगे चुनाव’

Mon, 10 Mar 2014 05:31 AM IST
Banda
Banda Updated Mon, 10 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बांदा। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान से घोषित प्रत्याशी विधायक विवेक कुमार सिंह ने कहा है कि उन्हें पता है कि चुनावों में दस्युओं का दखल रहेगा, लेकिन वह डटकर उनका मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन

प्रत्याशी घोषित होने के बाद फोन पर विधायक ने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के शुक्रगुजार हैं। कहा कि हाईकमान ने विश्वास जताया है, उस पर वह खरा उतरेंगे। बांदा-चित्रकूट जनपदों के मतदाता उनकी कार्यशैली से बखूबी वाकिफ हैं। प्रदेश सरकार में मंत्री रहने के बाद तीन बार विधायक रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कुछ ऐसे प्रत्याशी हो सकते हैं, जिनके तार दस्यु दलों से जुड़े हों, लेकिन वह इसकी परवाह नहीं करते। कहा, जनता के बीच बेखौफ जाएंगे। कांग्रेस ने बुंदेलखंड के लिए जो किया है वह किसी से छिपा नहीं है।
विज्ञापन

--
विवेक कुमार सिंह
शैक्षिक योग्यता- एमए, एलएलबी
1980 से 1982 तक इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ महामंत्री।
1983- इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघर्ष समिति अध्यक्ष।
1983- एलएलबी और बांदा में वकालत।
हेमवती नंदन बहुगुणा के साथ लोकदल में सक्रिय भागीदारी।
1986 - कांग्रेस में शामिल होकर भागीदारी।
1996- कांग्रेस के टिकट पर बांदा सदर सीट पर विधायक चुने गए। वर्ष 2002 तक प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रहे।
2007- विधान सभा चुनाव में कांग्रेस टिकट पर दूसरी बार जीत।
2012 में विधान सभा चुनाव में कांग्रेस टिकट पर तीसरी बार जीत।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री और मीडिया चेयरमैन रहे। मौजूदा समय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed