{"_id":"41-156347","slug":"Banda-156347-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार में पड़ोसी युवक पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार में पड़ोसी युवक पर मुकदमा
Banda
Updated Fri, 25 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पड़ोसी युवक के दुराचार से युवती गर्भवती हो गई। इसी बीच उसकी दूसरी जगह शादी कर दी गई। पति को भनक मिली तो उसने साथ रखने से इनकार कर दिया। मायके में रह रही युवती ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। एक बच्चे की जन्म के अगले दिन मौत हो गई। दूसरे ने बुधवार की रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया गया है। परिजनों ने बच्चे और आरोपी युवक का डीएनए टेस्ट की मांग की है।
घटना मरका थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 20 वर्षीय युवती के साथ पड़ोसी युवक ने दो फरवरी 2013 को सूना मौका पाकर उसके घर में दुराचार किया था। युवती की शादी दूसरी जगह तय हो चुकी थी। परिजनों ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने लोकलज्जा का हवाला देकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परिजन भी खामोश हो गए। युवती के गर्भ ठहर गया। इस बीच 11 जुलाई को युवती की फतेहपुर जनपद के एक गांव निवासी युवक से शादी कर दी गई। शादी के दो माह बाद पति को युवती के गर्भवती होने का पता चला तो वह उसे उसके मायके छोड़ आया और रखने से इनकार कर दिया। 25 सितंबर को युवती ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। एक बच्चे की अगले ही दिन मौत हो गई। दूसरे बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर बुधवार की शाम उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को तड़के उसने भी दम तोड़ दिया। युवती ने मरका थाने में दुराचार की तहरीर दी। थाने के मुंशी नारायणबाबू तिवारी ने बताया आरोपी युवक शेरबहादुर सिंह पुत्र रणवीर सिंह (मुड़वारा) के विरुद्ध दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक शिशु का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिशु और दुराचारी का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। मरका थाने के थानाध्यक्ष छुट्टी पर गए हैं। उप निरीक्षक (सेकेंड अफसर) स्पेशल ड्यूटी में हैं। थाने की कमान मुंशी के हवाले है।