{"_id":"41-156229","slug":"Banda-156229-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी रैली के लिए स्पेशल ट्रेन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी रैली के लिए स्पेशल ट्रेन आज
Banda
Updated Thu, 24 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। भाजपा के बिसंडा (मंडल) कार्यकर्ता सम्मेलन में नरेंद्र मोदी को विकास पुरुष बताते हुए विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा गया। मोदी की झांसी रैली के लिए 20 बोगियों की स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। भाजपा एमएलसी डॉ.महेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी प्रधानमंत्री बने तो सुशासन होगा। श्री सिंह ने आदर्श इंटर कॉलेज में पुस्तकालय का उद्घाटन किया। जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने कहा कि रैली के लिए स्पेशल ट्रेन बांदा-चित्रकूट के कार्यकर्ताओं को लेकर 24 अक्तूबर को मानिकपुर से झांसी के लिए रवाना होगी। रात आठ बजे बांदा आएगी। बसों से भी कार्यकर्ता झांसी पहुंचेंगे। सभी वाहन जीआईसी मैदान से रवाना होंगे। उधर, बुधवार शाम झांसी रैली के प्रचार को नगर भाजपा अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत के नेतृत्व में बुधवार को शाम शहर में बाइक जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन