{"_id":"41-156228","slug":"Banda-156228-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में फिर हुई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में फिर हुई चोरी
Banda
Updated Thu, 24 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर में ताबड़तोड़ चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार की रात पोड़ा बाग (अलीगंज) निवासी मोहम्मद रशीद के सूने मकान पर चोर दाखिल हो गए। बक्सों का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये व 50 हजार रुपये के जेवर ले उड़े। चोरों ने राशन और बच्चों गुल्लक भी नहीं छोड़ी। घटना के समय गृहस्वामी साले की शादी में मानिकपुर गया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। गौरतलब है कि पखवारे भर में शहर में चोर आधा दर्जन से ज्यादा मकानों को निशाना बना चुके हैं। पुलिस अभी तक एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन