{"_id":"41-156224","slug":"Banda-156224-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी उपज, दुग्ध उत्पादन के गुर बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी उपज, दुग्ध उत्पादन के गुर बताए
Banda
Updated Thu, 24 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कृषि निवेश मेला व रबी गोष्ठी में किसानों को अच्छी उपज के लिए उन्नतिशील बीज व जल प्रबंधन की जानकारी दी गई। साथ ही दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के गुर भी बताए गए।
बड़ोखर खुर्द ग्राम विकास प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कृषि निवेश मेला व रबी गोष्ठी में बायफ जिला प्रबंधक शंकर ने दुधारू पशु पालने और हरे चारे में बरसीम व जई खिलाने की सलाह दी। कृषि विज्ञान केंद्र वैज्ञानिक डॉ.मुलायम सिंह ने बुआई के पहले बीज शोधन जरूरी बताया। रामविशाल पाल ने कहा कि बीज शोधन से चना में उकठा रोग का प्रकोप कम हो जाता है। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी ने रबी बीजों की उपलब्धता और अनुदान की जानकारी दी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन सलाहकार मिश्रीलाल ने मृदा परीक्षण के बाद जरूरत के मुताबिक उर्वरक इस्तेमाल करने की सलाह दी। भूमि संरक्षण अधिकारियों ने जल प्रबंधन के बारे में बताया।
बफर गोदाम प्रभारी उमाशंकर राजपूत ने कहा कि मुख्यालय में पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध है। ब्लाक स्थित केंद्रों में भी बीज भेज दिया गया है। इस मौके पर बैंक अधिकारियों ने कृषि ऋण संबंधी जानकारी दी। कृषि, पशुपालन, फल संरक्षण व भूमि संरक्षण विभाग ने स्टाल लगाए।
विज्ञापन
--
उन्नति प्रजाति के बीजों की खूबी बताई
बांदा। महुआ विकास खंड परिसर में कृषि निवेश मेला व रबी प्रशिक्षण गोष्ठी में किसानों को उन्नति व तकनीकी खेती की जानकारी दी गई। उप कृषि निदेशक उमेशचंद्र कटियार व सेवानिवृत्त डीडी (मृदा परीक्षण) रामविशाल पाल ने बुंदेलखंड की परिस्थितियों के मुताबिक तकनीकी खेती पर जोर दिया। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ.मुलायम सिंह परिहार ने नवीन कृषि तकनीक व श्रीविधि की जानकारी दी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन सलाहकार मिश्री ने योजनाओं के बारे में बताया। गौराबाबा ग्रामीण विकास संस्थान अतर्रा के विज्ञान शुक्ला ने विभिन्न जैविक उर्वरक के निर्माण एवं प्रयोग की जानकारी दी। कृष्ण मुरारी तिवारी, देवकरन सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो