{"_id":"41-156091","slug":"Banda-156091-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में महिलाएं बनेगी मेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में महिलाएं बनेगी मेट
Banda
Updated Wed, 23 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मनरेगा में अब महिलाओं की सक्रियता बढ़ेगी। सक्रिय महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें मेट बनाया जाएगा। ग्राम्य विकास विभाग ने मनरेगा में महिला मजदूर कम होने पर चिंता जताई है।
मंडलायुक्त को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर अधिक से अधिक महिला मजदूरों के जॉब कार्ड बनाएं। उन्हें काम के लिए प्रेरित करने को प्रत्येक ग्राम पंचायत में पांच-पांच सक्रिय महिलाओं का चयन किया जाए। इनसे मेट के रूप में काम लिया जाएगा। 15 दिन में उक्त महिलाओं का सम्मेलन आयोजित कर उन्हें मजदूरों की उपस्थिति दर्ज करने और काम की एमबी आदि के बारे में जानकारी देने को कहा गया हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में रोजगार पंजिका बनाने और श्रमिकों द्वारा की गई मांग दर्ज करने के साथ अधूरे काम पूरे कर कार्य स्थल की फोटो एमआईएस पर फीड करानी होगी। जॉब कार्ड धारक विकलांगों को पर्याप्त काम न मिलने पर भी नाराजगी जताई गई है।