{"_id":"41-123054","slug":"Banda-123054-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए को निरीक्षण में मिलीं तमाम खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए को निरीक्षण में मिलीं तमाम खामियां
Banda
Updated Sat, 09 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरहरी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में विद्यालयों में तमाम खामियां मिली। अव्यवस्थाओं से नाराज बीएसए ने प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने को कहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप चौधरी ने शुक्रवार को जमालपुर स्थित प्राथमिक व कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय प्रथम में शिक्षामित्र बिना कोई सूचना गायब मिला। बीएसए ने छात्र-छात्राओं से सुविधाओं के बाबत जानकारी ली। अभिलेख चेक किए व एमडीएम की हकीकत देखी। उन्होंने शैक्षिक स्तर में सुधार पर जोर दिया। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण में कई खामियां मिलीं। मिडडेमील, ड्रेस वितरण व छात्रवृत्ति रजिस्टर अधूरे मिले। पठन-पाठन की स्थिति भी सही नहीं मिली। परिसर व कक्षों में गंदगी मिली। प्रधानाध्यापक उर्मिला देवी को नोटिस देते हुए तीन दिन में व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी। ब्यूरो
विज्ञापन