फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   युवा उद्योग व्यापार मंडल का प्रदर्शन

युवा उद्योग व्यापार मंडल का प्रदर्शन

Sat, 09 Mar 2013 05:32 AM IST
Banda
Banda Updated Sat, 09 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
बांदा। जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल ने चोरी व हत्या की घटनाओं का खुलासा न होने पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन दिया। नाराज व्यापारियों ने घटनाओं का शीघ्र खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित सेठ भोलू व महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता की अगुवाई में युवा व्यापारी शुक्रवार को नारेबाजी करते हुए डीआईजी कैंप कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन में कहा कि पुलिस किसी भी लूट व चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर रही। शीला ज्वैलर्स के कैलाश जड़िया पर कातिलाना हमला, तुलसी ज्वैलर्स के यहां 27 लाख की चोरी, कैलाशपुरी में व्यापारी नरेश पुरवार के आवास में चोरी और व्यापारी अनूप चौरसिया के पुत्र की हत्या का खुलासा न होने का मुद्दा ज्ञापन में शामिल रहा। प्रांतीय संगठन मंत्री राजकुमार राज, मनोज कुमार जैन, पन्नालाल धुरिया, नईम नेता, कमलेश कुमार गुप्ता, सत्यप्रकाश सर्राफ, अभिषेक गुप्ता, अभिषेक रुपानी, रमेश त्रिपाठी, संजय मिश्रा, रत्नेश कुमार गुप्ता, अभिषेक खंचू, अर्पित साहू, प्रमोद कुमार जैन, ज्वाला प्रसाद गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed