{"_id":"41-123036","slug":"Banda-123036-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्राओं को पुरस्कार व मेडल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्राओं को पुरस्कार व मेडल
Banda
Updated Sat, 09 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। राजकीय महिला महाविद्यालय का 36वां वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को मुख्य अतिथि कमिश्नर की पत्नी डा.चितवन वर्मा ने दीप जलाकर समारोह की शुरुआत कराई। छात्रा दीपिका व अंजली ने स्वागत गीत गाया। प्राचार्य प्रभा श्रीवास्तव व उपमा सक्सेना ने महाविद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। डा.शबाना रफीक ने अपनी मां की स्मृति में छात्रा दीपा राजपूत को अजीज बानो स्मृति एवार्ड दिया। छात्रा प्रीति तिवारी, जया सिंह, आरती कुशवाहा, नीलम मिश्रा आदि ने नाट्य मंचन कि। समाजसेविका आशा सिंह ने परास्नातक में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त पर पुष्पा रैकवार और स्नातक (कला संकाय) में आकांक्षा यादव व विज्ञान संकाय में अर्पिता अधिकारी को मेडल दिए। प्रतीक्षा वाजपेयी को सबसे अधिक पुरस्कार मिले। दीपा राजपूत, मनीषा त्रिपाठी, नीलम मिश्रा, अंजली पांडेय, चंचल गुप्ता व गरिमा सिंह को तीन-तीन पुरस्कार मिले। मोहनी दीक्षित ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान पाया। प्रवक्ता डा.शोभा कंचन, सुमन निगम, डा.मीना कुमारी, डा.राजनारायण सिंह, डा.सबीहा रहमानी, मोहम्मद अफरोज आलम, रजनी भार्गव, डा.दीपाली गुप्ता, डा.जितेंद्र कुमार, डा.अंजना जादौन, डा.मनोरमा यादव, नेहा जैन, पंकज सिंह, आदि मौजूद रहे। संचालन डा.प्रेमलता ने किया।
उधर इंदिरा नगर स्थित एचएल बाल विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य रामस्वरूप साहू ने सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रा कृतिका त्रिपाठी ने ‘आया जो भी एक दिन उसको जाना है’ गीत सुनाया। छात्र सुनील ने ‘यह सच है मिलन के संग छिपा है बिछुड़न’ गाना गाया। पंकज प्रजापति, भरत सिंह, विपिन चक्रवर्ती, रोहित, सर्वेश यादव ने गीतों से सबको लुभाया।