Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   गड़बड़ियां देख डीआरएम ने लगाई डांट

गड़बड़ियां देख डीआरएम ने लगाई डांट

Fri, 04 Jan 2013 05:30 AM IST
Banda
Banda Updated Fri, 04 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अतर्रा/बांदा। मंडल रेल प्रबंधक नवीन चोपड़ा ने अतर्रा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन परिसर में कई अव्यवस्थाएं देखकर स्टेशन प्रबंधक को फटकार लगाई। व्यापारियों व विभिन्न संगठनों ने डीआरएम को रेलवे समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

डीआरएम विशेष निरीक्षण में बृहस्पतिवार को दोपहर विशेष ट्रेन से यहां पहुंचे। स्टेशन में बने महिला शौचालय की दुर्दशा व प्रतीक्षालय में गंदगी देख स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार मिश्र को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि वे दो दिन बाद फिर आएंगे। तब तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं। एक नई आरक्षण खिड़की खोलने के आदेश दिए। स्टेशन के बाहर जलभराव की समस्या दूर करने तथा परिसर को ऊंचा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में उप स्टेशन अधीक्षक प्रभाकर तथा एके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अतर्रा उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष उमाशंकर गुप्त, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सूरज वाजपेयी तथा भाजपा नगर अध्यक्ष राजाराम तिवारी व वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति पदाधिकारी रमेश सचदेवा, पूर्व पालिका अध्यक्ष कल्लूराम जाटव, सपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने उन्होंने समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस के ठहराव, स्टेशन परिसर में पार्किंग, चंबल, बेतवा, तुलसी एक्सप्रेस प्रतिदिन चलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीआरएम की आमद को लेकर बांदा रेलवे स्टेशन में भी सुबह से व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। सारे अधिकारी और कर्मचारी बावर्दी रहे। प्लेटफार्म को साफ-सुथरा कर चमकाया गया। दोपहर को उनकी ट्रेन आते ही प्लेटफार्म पर स्टेशन प्रबंधक पीके सिंह सहित अन्य रेलवे अधिकारी और आरपीएफ व जीआरपी थानाध्यक्ष मुस्तैद रहे। लेकिन डीआरएम ट्रेन से नीचे नहीं उतरे। कुछ देर स्टापेज के बाद ट्रेन रवाना हो गई।

उधर जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार जैन की अगुवाई में प्रांतीय संगठन मंत्री राजकुमार राज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त, सत्य प्रकाश आदि ने डीआरएम को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कचहरी क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज शीघ्र पूरा कराने की मांग की। बुंदेलखंड लोकतांत्रिक सेना केंद्रीय अध्यक्ष रवींद्रनाथ व राजेश राज आदि ने स्टेशन की समस्याओं को दूर करने की मांग की है। मुक्तिधाम श्मशान स्थल व कब्रिस्तान विकास समिति अध्यक्ष शकील अली व सचिव संतोष कुमार गुप्त ने ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed