फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   मंडलीय युवक समारोह में चित्रकूट का पलड़ा भारी

मंडलीय युवक समारोह में चित्रकूट का पलड़ा भारी

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Banda
Banda Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। 15वां मंडलीय युवक समारोह जश्न के साथ शुरू हुआ। खेल मुकाबलों में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किए। सीनियर और जूनियर बालक-बालिकाओं के बीच प्रतियोगिताएं हुईं। चित्रकूट के छात्र-छात्राओं ने सबसे ज्यादा स्थान प्राप्त किए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में समारोह का उद्घाटन एडीएम केएन सिंह ने झंडा फहराकर और सफेद कबूतर उड़ाकर किया। आर्य कन्या इंटर कालेज की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और लोकगीत प्रस्तुत किए। पिछले वर्ष के मेधावी छात्रों ने मशाल लेकर मार्चपास्ट किया। बड़ोखर खुर्द की टीम ने दीवारी नृत्य प्रस्तुत किया। टीम प्रमुख रमेश को ईनाम दिए गए।
विज्ञापन

100 मीटर बालक वर्ग सीनियर दौड़ में संजय सिंह (चित्रकूट) प्रथम, रामलखन (कर्वी) द्वितीय और अजय चौधरी (बांदा) तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में राजकरन (चित्रकूट) प्रथम, दीपक गौर (बांदा) द्वितीय और दीपक सिंह (बांदा) तृतीय घोषित किए गए। सब जूनियर वर्ग में गंगासागर (चित्रकूट) को पहला, बृजेश कुमार (चित्रकूट) को दूसरा और सूरज सिंह (बांदा) को तीसरा स्थान मिला। बालिका सीनियर वर्ग में चित्रकूट की फूलकुमारी अव्वल रहीं। हमीरपुर की पूजा को दूसरा और महोबा की साक्षी सोनी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जूनियर वर्ग में रोहिणी (हमीरपुर) प्रथम, प्रियंका देवी (चित्रकूट) द्वितीय और मन्नू (महोबा) तृतीय रहीं। सब जूनियर वर्ग में रोशनी (हमीरपुर) प्रथम, प्रियंका (चित्रकूट) द्वितीय और गुड्डू (बांदा) तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रमों का संचालन जीआईसी पूर्व प्रवक्ता विश्राम सिंह ने किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी मिश्र ने खेलों का महत्व बताया। सह-संयोजक मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने आभार जताया। सांस्कृतिक कार्यक्रम आदर्श बजरंग इंटर कालेज में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed