{"_id":"41-106896","slug":"Banda-106896-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से पांच दुधारू मवेशी जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से पांच दुधारू मवेशी जिंदा जले
Banda
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। मूंगुस गांव में आग से पशु बाड़ा जलकर खाक हो गया। मवेशी बाड़ा में बंधे पांच मवेशी जिंदा जलकर मर गए। इसमें करीब दो लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी की तहरीर दी है।
गांव निवासी शिवबरन सिंह का पशु बाड़ा रिहायशी मकान से कुछ दूर गांव के बाहर है। सोमवार की रात बाड़ा में अचानक ऊंची लपटें उठती देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। जब तक ग्रामीणों ने जुटकर आग बुझाई, बाड़ा में बंधी एक दुधारू भैंस व चार गाय जिंदा जल गईं। बाड़ा में भरा भूसा भी जलकर खाक हो गया। पीड़ित ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। आग से करीब दो लाख रुपए की क्षति का अनुमान है। उधर, तिंदवारी विधायक दलजीत सिंह ने मूंगुस व संहिगा गांव पहुंचकर अग्निपीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें मदद का भरोसा दिया।