फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   93 out of 210 got jobs in the fair

Banda News: मेले में 210 में से 93 ने पाई नौकरी

Sun, 18 Feb 2024 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
93 out of 210 got jobs in the fair
नरैनी। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत शानिवार को विकास खंड परिसर नरैनी में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 210 युवाओं ने हिस्सा लिया, जिनमे 93 का नौकरी के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह व प्रधान संघ अध्यक्ष चन्द्रपाल वर्मा ने अभ्यर्थियों को चयन पत्र सौपें। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रही है। इसके लिए अधिक से अधिक मेलों का आयोजन कराया जा रहा है। मेले में एजुवांटेज, मिंडा, लावा, न्यूट्रियोबॉक,काल्विन साल्यूशन प्रा0लि0, प्रास इंटरप्राइजेज आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर उनका चयन किया।चयनित अभ्यर्थियों अभिलाषा, प्रिया जाटव, अकाश मिश्रा, खालिद मुहम्मद, संदीप संदरिया सहित आदि ने आयोजन को सराहा।कहा कि बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का अच्छा प्रयास है। इस प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रदीप अग्निहोत्री, जिला सेवायोजन अधिकारी ओम प्रकाश पांडे, , जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed