फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   92.71 and 70.84 per cent in the high school in Banda intermediate result

बांदा में इंटर में 92.71 और हाईस्कूल में 70.84 फीसदी रहा नतीजा

Mon, 16 May 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 16 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
92.71 and 70.84 per cent in the high school in Banda intermediate result
मानसी को मिठाई खिलातीं प्रधानाचार्य अमिता सिंह। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। बोर्ड परीक्षा का नतीजा पिछले वर्ष से आगे नहीं बढ़ सका। इंटर में 92.71 और हाईस्कूल में 70.84 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। छात्राओें ने छात्रोें का पछाड़ने की परंपरा बरकरार रखी। बीते साल इंटर का नतीजा 92.92 और हाईस्कूल का  72.45 फीसदी था। हाईस्कूल में आदर्श बजरंग इंटर कालेज के छात्र अभिषेक 95.67 फीसदी अंकों से अव्वल रहा। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में हाईस्कूल में छात्रा कुमारी शादाब (93.8) फीसदी अंकों से अव्वल रही। दीप्ति सिंह (92.8), प्रगति गुप्ता (92.3), दीक्षा पटेल (92.1), आस्था (92), आकांक्षा (91.8), ओसिन (91.6), शालिनी मिश्रा व श्रद्धा निगम (91.6), प्रिया पटेल (91.3), प्रतिज्ञा सोनी व वैशाली पटेल (91.3), अंकिता निषाद (91.1)।

विज्ञापन


इंटर में प्रगति मिश्रा (92.4), पूजा शुक्ला (91.6), मानसी श्रीवास्तव (91.4), आकांक्षा द्विवेदी (90.4), नेहा मिश्रा (90.2), श्रुति रैकवार (89.6) और शिवानी दुबे ने 89 प्रतिशत अंक हासिल किए। 170 छात्राओं में सभी पास हो गईं। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रथम पांच में इंटर में चंद्रशेखर (93.4), सिद्वार्थ पटेल (92.8), भरतराज सिंह (91.8), विवेक कुमार (91.2), अमित प्रकाश (90.80) और हर्ष गुप्ता (90.20) रहे। हाईस्कूल में उज्जवल त्रिवेदी (91), रवि करन यादव (90.66), सुधीर सिंह (90.33), अजय विक्रम (90.16), अजय प्रजापति (89.50), उत्कर्ष शुक्ला (89.66) और रोहित यादव 87 प्रतिशत रहे।
विज्ञापन


भगवती प्रसाद मेमोरियल इंटर कालेज मेें एक ही परिवार के तीन भाई-बहन अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए। इनके पिता मजदूर हैं। इंटर में कुमारी श्रद्धा (85.6) और धनंजय (74.8) तथा हाईस्कूल में संदीप (86) उत्तीर्ण हुआ। इस विद्यालय का नतीजा शत प्रतिशत रहा। इंटर में सत्यम परिहार (75.8) और हाईस्कूल मेें पूजा (84.5) व करन सिंह (82.8 फीसदी) उत्तीर्ण हुए। हिरा इस्लामिया इंटर कालेज में शत प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। इंटर में छात्रा आफरीन बानो (81.6), शगुफ्ता अली (80.4) व उबैद अहमद खां (79.4) तथा हाईस्कूल में सफा मंसूरी (78.3), रिमशा परवीन (76.5) और सैय्यद नोमान (75.8) शामिल रहे। बीपीएमपी ओमर इंटर कालेज में निहाल ओमर (91.8) अव्वल रहे। रोमित सोनी (91) और दिव्यांशु द्विवेदी (90.2) प्रतिशत से उत्तीर्ण हुए। रामकृपाल दीक्षित बालिका इंटर कालेज, जखनी मेें अनिल कुमार सिंह (90 प्रतिशत) ने पहला स्थान पाया। दीप्ति यादव (86) और स्मृति (84) से उत्तीर्ण हुए सभी 160 छात्र-छात्राएं सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजादेवी इंटर कालेज में हाईस्कूल में राकेश राजपूत (83), अमन सिंह (78.5) दानिश खां (82.83) से उत्तीर्ण हुए। इंटर में अनुज तिवारी (76), निर्देशिका यादव (72.2) और सविता सिंह (71.8) प्रतिशत अंकों से सफल हुए। महारानी लक्ष्मीबाई आवासीय विद्यालय में इंटर में सुमित कुमार (84.4), बालेंद्र कुमार (84), अवधेश कुमार व हेमंत राजपूत (83) और राजेश कुमार (82.8) अंक हासिल किए। हाईस्कूल मेें अभिषेक शुक्ला (95.66), सत्यम कुमार (97), शिशिर राजपूत (86.16), महेंद्र रैकवार (84.66) और उदित कुमार  को 84.33 फीसदी अंक हासिल हुए।

राजकीय इंटर कालेज बांदा में इंटर में अंकुर साहू (93.2), अंकुर उपाध्याय (92.4) और अभिषेक द्विवेदी 91 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में शुभम नामदेव (91.8), शिवाकांत (89.33), आशीष कुमार (87.5) और अरविंद 85.3 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण हुए। डीआर पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल में सौरभ मिश्रा (86.4), अविनाश (83) और सौरभ तिवारी (81.5) तथा इंटर में युशरा खातून (91.6), नेहा पांडेय (86) और सिंह संध्या 85 प्रतिशत से उत्तीर्ण हुए। एसएस गौर कोचिंग सेंटर, बांदा के इंटर में आठ छात्र-छात्राओें और हाईस्कूल में सात छात्राओं ने 93 से लेकर 80 फीसदी तक अंक हासिल किए। श्री शंकर कृषक समाज उच्चत माध्यमिक विद्यालय, पुकारी में अनुज कुमार शुक्ला (85.4) और दीपक कुमार (81 फीसदी) अंकों से उत्तीर्ण रहे।


नरैनी। पनगरा गांव की कुमारी तृप्ति मिश्रा ने 95 फीसदी अंक प्राप्त किए। वह अतर्रा मेें सरस्वती इंटर कालेज में विज्ञान वर्ग की छात्रा है। बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक महर्षि विद्यापीठ पटेल इंटर कालेज में इंटर मेें छात्रा मुस्कान गुप्ता (92), प्रीति सोनी (88) और पूजा शिवहरे (87.8) फीसदी अंकोें से उत्तीर्ण रहीं। हाईस्कूल में दीपिका चौरसिया (90), प्रीति पटेल (88.5) और स्नेहा श्रीवास (86.3) अंक लेकर सफल हुईं। प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव ने उन्हेें शाबासी दी। अतर्रा। तथागत ज्ञान स्थली में इंटर मेें अजय कुमार सिंह (94.4), हिंदू इंटर कालेज मेें आदर्श कुमार मिश्रा (94), अंकित कुशवाहा (93.8), दिनेश कुमार साहू (93.6), आदित्य कुशवाहा (93.4), विपिन कुमार मिश्रा (92), कामता कुशवाहा (93.4), कामता प्रसाद शास्त्री इंटर कालेज, बदौसा में मयंक प्रताप सिंह (91), सरस्वती इंटर कालेज मेें रश्मि त्रिपाठी (89), रश्मि कुशवाहा (89.4), गौरव गुप्ता (86), सिमरन गुप्ता (84), मुस्कान (81.4), दिव्यांश पाठक (80 प्रतिशत) अंक लेकर परीक्षा में मेधावी रहे। हाईस्कूल में तथागत में आयुष गुप्ता (90.17), शिवांश राज पांडेय (89), गौरव कुशवाहा (88), ब्रह्म विज्ञान इंटर कालेज में पायल गुप्ता (83), तुलसी फ्लावर कोचिंग तथा सीताराम भोलानाथ इंटर कालेज के छात्र भास्कर गर्ग (90), अंजनी सिंह (88.8), आकांक्षा सिंह (88.2), शशांक सिंह (88.1), प्रियंका अग्रवाल (87.6) अंकों से उत्तीर्ण हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed