फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   82.48 percent pass in high school and 86.54 percent pass in intermediate.

Banda News: हाईस्कूल में 82.48 और इंटर में 86.54 फीसदी पास

Sun, 21 Apr 2024 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
82.48 percent pass in high school and 86.54 percent pass in intermediate.
बांदा। यूपी बोर्ड परीक्षा में जनपद के मेधावियों ने खूब उड़ान भरी। इस वर्ष हाईस्कूल में 82.48 और इंटर में 86.54 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि पिछले वर्ष हाईस्कूल में 80 और इंटर में 84 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए थे। इनमें भी ज्यादातर बच्चे प्रथम व द्वितीय श्रेणी उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल में 24737 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 23548 परीक्षार्थियों ने पेपर दिए। जबकि 19423 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम हाईस्कूल में इस बार 82.48 प्रतिशत रहा। यह पिछले वर्ष की परीक्षा के मुकाबले काफी अच्छा रहा। पिछले वर्ष हाईस्कूल में 80 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। इंटर मीडिएट परीक्षा में इस वर्ष 19693 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 18970 ने परीक्षा दी। 16416 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें 9764 प्रथम श्रेणी में पास हुए। जबकि पांच हजार से ज्यादा परीक्षार्थी ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। इंटर में इस वर्ष परीक्षा परिणाम जनपद का 86.84 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


मेधा को लगे पंख, खिले चेहरे
बांदा। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में छात्राओं की मेधा ने उड़ान भरी। यहां हाईस्कूल में 188 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं और सभी ने बाजी मारी। जबकि इंटर में 234 छात्राओं ने परीक्षा दी और सभी पास हुईं। हाईस्कूल में यहां राधिका जिला टापर रहीं। वहीं प्रियांशी ने 92.5 प्रतिशत, शालिनी ने 92.3 प्रतिशत, राधिका देवी ने 91.3 प्रतिशत व निधि ने 91.16 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इंटर में सुरभि सविता ने 96.4 प्रतिशतअंक के साथ प्रदेश में आठवां तथा जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। इसकेअलावा कृतिका ने 93.6 प्रतिशत, स्मृति पांडेय ने 93.4, शिवानी चौरसिया ने 93 प्रतिशत,अंशिका श्रीवास्तव ने 91 प्रतिशत, श्रेया त्रिवेदी ने 90.2 व सीता देवी ने 89 प्रतिशत अंक हासिल किया। प्रधानाचार्या अमिता सिंह व प्रबंधक ममता देवी ने मेधावी बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed