{"_id":"5c3a21c3bdec2273201780fe","slug":"81547313603-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य वर्ग के छात्रों को भी 3000 छात्रवृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य वर्ग के छात्रों को भी 3000 छात्रवृति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चुनावी साल में सामान्य वर्ग को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण के साथ ही इस वर्ग के छात्र-छात्राओं के वजीफे में भी वृद्धि कर दी गई है। अब सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा-9 व 10 में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को 2250 के स्थान पर 3000 रुपये वजीफा मिलेगा। प्रत्येक छात्र को 750 रुपये का अतिरिक्त लाभ होगा। मंडल के 23,568 विद्यार्थियों को हर साल पौने दो करोड़ से ज्यादा वजीफा मिलेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर सामान्य वर्ग की छात्रवृत्ति बढ़ाने की घोषणा की थी। चुनावी वर्ष होने के कारण छात्रवृत्ति नियमावली 2018 के तहत संशोधन कर इसे लागू कर दिया गया है। अभी तक 3000 रुपये छात्रवृत्ति सिर्फ अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को मिलती थी।
आंकड़ों के अनुसार चालू शिक्षा सत्र में मंडल के चारों जिलों से सामान्य वर्ग के कक्षा-9 व 10 के 26 हजार 715 छात्र-छात्राओं ने वजीफा के लिए आवेदन किया था, जिसमें 3 हजार 145 छात्रों को अक्तूबर में ही छात्रवृत्ति दी जा चुकी है। मंडल में बढ़ी हुई छात्रवृत्ति का लाभ मंडल के 23 हजार से अधिक छात्रों को मिलेगा। समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक सभी वर्ग के छात्रों का वजीफा मार्च माह तक खातों में भेज दिया जाएगा। प्रत्येक को तीन हजार रुपये वार्षिक की दर छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
सरकार ने छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति की सालाना आमदनी को बढ़ाकर ढाई लाख रुपये कर दिया है। पहले योजना का लाभ उन्हीं छात्र-छात्राओं को दिया जाता था, जिनके परिवार की सालाना आमदनी अधिकतम दो लाख थी। अधिकारियों का कहना है कि इससे छात्रों की संख्या में इजाफा होगा और उम्मीद है कि अगले शिक्षा सत्र से मंडल के करीब 50 हजार छात्र लाभान्वित होंगे।