फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   80 thousand rupees and jewelery burnt due to fire, youth scorched

आग से 80 हजार रुपये व जेवर जले, युवक झुलसा

Fri, 11 Feb 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
80 thousand rupees and jewelery burnt due to fire, youth scorched
नरैनी में शादी वाले घर में सिलिंडर से लगी आग बुझाते ग्रामीण। - फोटो : BANDA
नरैनी/गिरवां। दो अलग-अलग अग्निकांडों में घर-गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। गिरवां में प्रवासी मजदूर के घर में आग से 80 हजार रुपये और जेवर जल गए और आग बुझाने में एक युवक झुलस गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के पिथौराबाद निवासी अमीन उर्फ बल्ली खां रिश्तेदारी में निमंत्रण में परिवार के साथ गया था। गुरुवार शाम बंद मकान में आग लग गई, जिससे 80 हजार रुपये कैश और जेवर भी जल गए। घर और पूरी गृहस्थी जल गई। पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन

उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के महरानी (नहरी) गांव के उद्री प्रसाद श्रीवास की बेटी की बरात बुधवार को बांदा के निम्नीपार मोहल्ले से आई थी। शाम को घर के लोग बरातियों के स्वागत की तैयारी में लगे थे। दुल्हन के चाचा और पूर्व प्रधान शंभू श्रीवास अपने कच्चे घर में मेहमानों के लिए खाना बनवा रहे थे तभी अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग ने मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के लोग बाहर भागे और ग्रामीणों की मदद से आग बुझा ली। घटना में पूरा खाना खराब हो गया। बरातियों और मेहमानों को खिलाने के लिए बड़ी समस्या हो गई। इसके बाद गांव के लोगों ने मिलकर दोबारा खाना बनाया। उद्री प्रसाद ने बताया कि गांव वालों की मदद से वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed