फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   80 laborers reached Naraini via MP

एमपी के रास्ते 80 मजदूर नरैनी पहुंचे

Mon, 04 May 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
80 laborers reached Naraini via MP
नरैनी/अतर्रा। लुक-छिपकर किसी तरह महानगरों से यहां आ पहुंचे लगभग 250 प्रवासी मजदूरों को जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य चेकअप और थर्मल स्कैनिंग के बाद होम क्वारंटीन में भेजा गया है। 80 मजदूर सीमावर्ती मध्य प्रदेश के रास्ते से यहां आए हैं। राजकुमार इंटर कालेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अभिनव तिवारी ने बताया कि इन सभी की थर्मल स्क्रीनिंग भी होगी। बताया कि इनमें फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़ आदि जिलों के भी हैं। इन्हें इनके गृह जनपद भेजने की जल्द ही व्यवस्था की जाएगी। नायब तहसीलदार ने 1 मई को जारी हुए शासनादेश का हवाला देकर बताया कि लौटे मजदूरों को उनके घरों में ही होम क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, अतर्रा स्थित प्राइवेट स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में रोके गए प्रवासी मजदूरों की सोमवार को स्वास्थ्य टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग की। यहां विभिन्न महानगरों से लौटे मजदूर क्वारंटीन हैं। स्थानीय प्रशासन ने इनके खाने-पीने का इंतजाम किया है। सीएचसी चिकित्साधिकारी डॉ. देव तिवारी के नेतृत्व में लैब टेक्नीशियन प्रदीप अग्रवाल व अमरेंद्र, शीतल, रामनरेश, सुभाष, सीपी सिंह आदि स्वास्थ्य कर्मी टीम में शामिल रहे। मामूली रूप से बीमार मजदूरों को दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के विरोध पर होम क्वारंटीन नहीं कर पाए मजदूर
तिंदवारी। दिल्ली, सूरत, मुंबई आदि से लौटे 30 मजदूरों को यहां अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 14 दिन के लिए घर भेजा जा रहा था, लेकिन गांव वालों को भनक लग गई और उन्होंने विरोध शुरू कर दिया।
मजदूर गांव में नहीं दाखिल हो पाए और गांव के बाहर रात बिताई। सोमवार को सुबह पहुंची पुलिस ने सभी को प्राथमिक और जूनियर स्कूल में क्वारंटीन कराया। तहसीलदार अवधेश निगम ने बताया कि मजदूरों के घरों में इतनी जगह नहीं है कि होम क्वारंटीन में अलग रह सकें। ऐसे में आपसी सहमति से उन्हें स्कूल में रखा गया है।
क्वारंटीन मजदूरों की हुई छुट्टी
बबेरू। जेपी शर्मा इंटर कालेज व जीजीआईसी में क्वारंटीन किए गए क्रमश: 270 व 162 मजदूरों को क्वारंटीन अवधि पूरी हो जाने पर रविवार को शाम स्वास्थ्य प्रमाणपत्र देकर छुट्टी दे दी गई।

एसडीएम महेंद्र प्रताप ने बताया कि यह सब गुजरात, अहमदाबाद, राजस्थान आदि से आए थे। उन्हें घर में मॉस्क लगाने और आपसी दूरी पर अमल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed