फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   8.5 lakh package to the farmer's daughter in the bank

किसान की बेटी का बैंक में 8.5 लाख पैकेज पर चयन

Tue, 07 Jun 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
8.5 lakh package to the farmer's daughter in the bank
8.5 lakh package to the farmer's daughter in the bank - फोटो : BANDA
अतर्रा। किसान की बेटी को दो वर्षीय मास्टर डिग्री (पीजीडीएम) मिलने के साथ ही दिल्ली की आईसीआईसीआई बैंक शाखा में 8.5 लाख के पैकेज पर चयन भी हो गया है।
विज्ञापन

बिसंडा क्षेत्र के पुनाहुर गांव के किसान आनंद गौतम के एक बेटा व एक बेटी है। बेटी रागिनी गौतम ने प्रारंभिक शिक्षा कस्बे के तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद लखनऊ में स्थित श्रीरामस्वरूप यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई के बाद दो वर्षीय मास्टर डिग्री (पीजीडीएम) लखनऊ स्थित जयपुरिया कॉलेज से किया। रविवार को मास्टर डिग्री सम्मान समारोह में कॉलेज चेयरमैन कविता पाठक, मैनेजिंग डायरेक्टर अश्विनी कुमार तिवारी, आरके ओझा ने रागिनी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

रागिनी ने बताया कि उसका कैंपस प्लेसमेंट में दिल्ली की आईसीआईसीआई बैंक में 8.5 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर चयन किया गया है। दिल्ली की प्रीतमपुरा ब्रांच में सोमवार को ज्वाइन भी कर लिया है। पिता आनंद गौतम, माता नीलम गौतम समेत बाबा छेदीलाल गौतम, ताऊजी भाजपा नेता रामेंद्र गौतम, चाचा बृजेंद्र गौतम ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed