{"_id":"64d283da9da21dedf002d3b9","slug":"77-girl-students-got-flu-health-department-team-reached-banda-news-c-212-1-bnd1001-1283-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 77 छात्राओं को आई फ्लू, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 77 छात्राओं को आई फ्लू, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची
Tue, 08 Aug 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
नरैनी। आईफ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्कूलों में भी कई बच्चे इस समस्या से परेशान है। मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नरैनी में कई छात्राओं की आंखें लाल होने और सूजन आने की समस्या हुई तो खलबली मच गई। फौरन स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची टीम ने उनकी आंखों की जांच की और दवा दी।
विद्यालय में 77 छात्राएं थीं, जिनकी आंखें सूज गई थी और लाल हो चुकी आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे। आंखों में दर्ज और जलन की भी शिकायत थी। परेशान छात्राओं ने इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी। स्कूल में इसी तरह कई छात्राओं को आई फ्लू होने के संकेत मिले तो फौरन सूचना बीईओ के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को दी गई।
एसीएमओ डॉ. अजय कुमार व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन शर्मा के निर्देशन में स्वास्थ्य टीम ने छात्राओं को दवा दी। साथ ही बताया कि उमस भरी गर्मी में इस तरह की समस्या होती है। जरूरी है कि इस समस्या से बचने के लिए सभी सफाई का विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
पसीने को आंखों में जाने से रोकें। इस दौरान डॉ ज्योत्सना, डॉ. सुधा यादव, डॉ. संगीता राजपूत, आरती देवी, विद्यालय की वार्डन-अर्चना सिंह, दीप्ती राजपूत आदि मौजूद रहीं।