{"_id":"6240a58e0e983f5e2d72edc0","slug":"75-thousand-reward-to-traffic-brand-ambassador-101-students-banda-news-knp687847695","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात ब्रांड एंबेस्डर 101 छात्रों को 75 हजार इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात ब्रांड एंबेस्डर 101 छात्रों को 75 हजार इनाम
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताओं के विजयी बालक-बालिकाओं के साथ डीएम, आरटीओ, एआरटीओ आदि। संवाद
- फोटो : BANDA
बांदा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के 101 विजयी छात्र-छात्राओं को 75 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र दिए गए। जिलाधिकारी ने इन्हें यातायात का ब्रांड एंबेस्डर बताया, फिर उन्होंने सभी को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई।
पिछले दिनों सड़क सुरक्षा सप्ताह 2021-22 मनाया गया था, फिर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल कॉलेज आदि स्थानों पर लेखन, चित्रकला, क्विज आदि प्रतियोगिताएं हुईं थीं। इनमें 101 छात्र-छात्राएं विजेता घोषित हुए थे।
रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में इन सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। डीएम अनुराग पटेल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपे। साथ ही इन विजयी बालक-बालिकाओं को यातायात का ब्रांड एंबेस्डर बताया। विजेताओं को पुरस्कार राशि कुल 75 हजार रुपये उनके खातों में भेजी गई है।
विज्ञापन
यह सभी प्रतिभागी बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विद्यालयों के हैं। संभागीय परिवहन अधिकारी संत देव सिंह ने कहा कि अपनी और अन्य राहगीरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
समारोह के संयोजक सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शंकर जी सिंह की डीएम ने सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली और यातायात नियमों के प्रति आम लोगों को जागरूक करने का सफल प्रयास काबिले तारीफ है। डीएम ने समारोह में उपस्थित सभी को यातायात नियमों का पालन करने की सामूहिक शपथ दिलाई। समारोह में अभिभावक और शिक्षक सहित महिला डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता, डीआईओएस विनोद सिंह, बीएसए रामपाल सिंह व कई एबीएसए शामिल रहे। संचालन इंद्रवीर सिंह ने किया।