{"_id":"5c2f9bf7bdec22571d7e07db","slug":"71546623991-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीएफ में लापरवाही पर आठ एडीओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीएफ में लापरवाही पर आठ एडीओ को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ओडीएफ में लापरवाही पर चित्रकूटधाम मंडल के उप निदेशक पंचायत ने जिले के आठ एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विकास खंड नरैनी के एडीओ पंचायत रामचंद्र कुशवाहा, बड़ोखर के सुरेश कुमार, महुआ के हरिशंकर मिश्रा, तिंदवारी के धर्मेंद्र पाल, बिंसडा के अजय कुमार कुशवाहा, बबेरू व कमासिन के सूरजपाल यादव को उप निदेशक दिनेश सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी कर कहा है कि मंडल स्तर पर हुए सत्यापन में कई शौचालय मानक विहीन पाए गए। कई गांवों में ग्रामीणों के खुले में शौच जाने के मामले प्रकाश में आए हैं। पूर्व में कई बार पत्र जारी कर अवगत कराया जाता रहा है। इसके बावजूद कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ।
नरैनी विकास खंड की ग्राम पंचायत पिपरहरी, जबरापुर, बिंसडा ब्लाक की रानीपुर के निरीक्षण में उप निदेशक पंचायत को कई कमियां मिलीं। उप निदेशक पंचायत ने बताया कि खातों में पैसा उपलब्ध होने के बाद भी शौचालयों का निर्माण नहीं कराया गया। राज्य एवं 14वें वित्त आयोग की कार्ययोजना में भी शासन के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं हुआ। सचिव व प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को लिखा गया है।
- पूर्व में कई बार पत्र जारी कर अवगत कराया जाता रहा है
अमर उजाला ब्यूरो