{"_id":"5fcbc3998ebc3ecfa55db277","slug":"714-appointment-letters-to-newly-appointed-assistant-teachers-banda-news-knp598223187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: 714 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को मिले नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: 714 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को मिले नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
नए सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपते सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक व डीएम आदि।
- फोटो : BANDA
बांदा। परिषदीय विद्यालयों के लिए बांदा जनपद में नियुक्त किए गए 714 सहायक अध्यापकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शनिवार को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इनमें पांच महिला शिक्षकों को राजकीय मेडिकल कालेज सभागार में आयोजित समारोह में सांसद, विधायकों और डीएम ने नियुक्ति पत्र दिए। डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा पर सर्वाधिक 55 हजार करोड़ बजट सरकार खर्च करती है।
सांसद आरके सिंह पटेल ने नवनियुक्त अध्यापकों से कहा कि एनसीईआरटी का कोर्स अब प्राइमरी स्कूलों में लागू कर दिया गया है। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया के बाद अब नवनियुक्त शिक्षकों को भावी पीढ़ी का भविष्य बनाने की जिम्मेदारी मिली है।
विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने इस अवसर को सुनहरा दिन बताया। डीएम आनंद कुमार सिंह ने अध्यापकों से कहा कि यह सुनिश्चित करें कि उनके स्कूल के बच्चे किसी प्राइवेट या कान्वेंट में न जाएं। न ही उनके स्कूल का कोई विद्यालय छोड़कर जाए।
विज्ञापन
सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा ने अध्यापकों से परिश्रम कर बच्चों को संवारने का आह्वान किया। बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने मिशन प्रेरणा का उद्देश्य बेसिक शिक्षा में गुणवत्ता और बेहतर माहौल सृजन के लिए बताया।
मंच पर सांसद, विधायकों और डीएम ने नवनियुक्त अध्यापक मोनिका तिवारी, अमृता सिंह, अर्चना, सैफाली त्रिपाठी, संध्या, सोनम, प्रीति यादव, अपर्णा यादव, पूजा यादव, हेमंत कश्यप, अरुण गर्ग, शैलेंद्र, मोहम्मद इरफान, अभिषेक, आदित्य वर्मा, संतराम पटेल, हरीशंकर तिवारी और विनोद आदि को नियुक्ति पत्र सौंपे। समारोह का संचालन शिक्षक विधु त्रिपाठी ने किया।