फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   700 farmers continue to RC

700 किसानों को आरसी जारी, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Sun, 22 Feb 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 22 Feb 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
700 farmers continue to RC

किसान क्रेडिट कार्डधारक 700 किसानों को स्टेट बैंक ने आरसी (रिकवरी चालान) जारी कर दिया। इससे नाराज किसानों ने रविवार को स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


बाद में उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर आरसी निरस्त करने और मूलधन की किश्त जमा कराने की मांग की। बड़ी संख्या में किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि रविवार को बैंक ने समझौते के लिए बुलाया था, लेकिन उनका आरसी जारी कर दिया गया। कहा गया कि  10 प्रतिशत वसूली चार्ज अतिरिक्त लगेगा। समझौता के बाद यह कदम अनुचित है।
विज्ञापन


स्टेट बैंक किसानों की लोक अदालत के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी कर रहा है। शाखा प्रबंधक ने आरसी वापस लेने से यह कहकर इनकार दिया कि उन्हें यह अधिकार नहीं है। डीएम ही आरसी वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने मांग की कि मौसम की मार से उन्हें पहुंचे नुकसान को मद्देनजर रखते हुए आरसी निरस्त करके कृषि ऋण का मूलधन वसूला जाए। ज्ञापन देने वालों में श्रीराम तिवारी, राजाकृष्ण दत्त तिवारी, रामसुधार (तिंदवारा), राम प्रभात सिंह, राम नरेश सिंह (जौरही), बद्री प्रसाद (कतरावल) आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed