फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   68 percent votes cast in Alona village head by-election

Banda News: अलोना ग्राम प्रधान उप चुनाव में 68 फीसदी पड़े वोट

Fri, 03 Mar 2023 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
68 percent votes cast in Alona village head by-election
खप्टिहा कलां। पैलानी तहसील क्षेत्र के अलोना गांव में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में चार प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में कैद हो गई। गर्मी का पारा चढ़ने के साथ मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता गया। करीब 10 घंटे मतदान चला। लगभग 68 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

अलोना गांव में तत्कालीन प्रधान पवन यादव की मौत होने से यह सीट रिक्त हो गई थी। इसके चलते गुरुवार को उप चुनाव में मतदान हुआ। कुल 2046 मतदाताओं में 1309 महिला-पुरुषों ने वोट डाले। प्रधान पद पर चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें सुमित कुमार, मुन्नीलाल, वीर सिंह यादव और इंद्रपाल शामिल हैं। चारों प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान के लिए मतदाताओं से मिन्नतें करते रहे। बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते रहे। मतों की गिनती चार मार्च को होगी।
विज्ञापन

सेक्टर अधिकारी रामराज ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दो-दो बूथ बनाए गए थे। सुबह से वोट डालने वालों की भीड़ रही। सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी, तहसीलदार पैलानी तिमराज सिंह, नायब तहसीलदार कमलेश कुमार, थानाध्यक्ष पैलानी कुलदीप तिवारी, चौकी इंचार्ज खप्टिहा कलां कृष्ण देव त्रिपाठी समेत चिल्ला, जसपुरा आदि थानों का फोर्स भी चुनाव ड्यूटी में मुस्तैद रहा। पीएसी भी तैनात थी। मतदान के बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed