फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   68 percent had voted in blocks Tindwari Jaspura

तिंदवारी और जसपुरा ब्लाकों में 68 फीसदी पड़े वोट

Tue, 01 Dec 2015 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांदा
अमर उजाला ब्यूरो बांदा Updated Tue, 01 Dec 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
68 percent had voted in blocks Tindwari Jaspura

विज्ञापन

बांदा। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान का ग्राफ पहले चरण के मुकाबले नीचे रहा। दोनों ब्लाकों में लगभग 68 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। इसी के साथ 1044 प्रत्याशियों की सियासी किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई। देर शाम तक मतपेटियां स्ट्रांग रूम पहुंचा दी गईं।

मंगलवार को तिंदवारी ब्लाक के 56 ग्राम पंचायतों के 210 बूथों में 70 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। सुबह मतदान की रफ्तार धीमी थी, पर दोपहर बाद तेज हो गई। यहां 56 ग्राम प्रधान के लिए 714 और 204 वार्डों में 471 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई। मतदान के बाद सभी मतपेटियां सत्यनारायण इंटर कालेज, तिंदवारी के स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं।
विज्ञापन


उधर, जसपुरा ब्लाक में 31 ग्राम पंचायतों में 65.15 फीसदी वोट पड़े। यहां एक ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान व सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 127 बूथों में प्रधान पद के 330 और 108 वार्डों में 353 प्रत्याशियों के लिए वोट डाले गए। अधिकांश बूथों में मतदाताओं में खास उत्साह नहीं दिखाई दिया। सभी मतपेटियां मधुसूदनदास इंटर कालेज, जसपुरा मेें बने स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। गौरतलब है कि पहले चरण में बड़ोखर खुर्द में 72 और महुआ में 68 फीसदी वोट पड़े थे। दूसरे चरण के मतदान में दो फीसदी की कमी आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed