फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   67 double storey buses

Banda News: ग्रामीण मार्गों पर दौड़ेंगी 67 दो मंजिला बसें

Tue, 13 Feb 2024 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
67 double storey buses
बांदा। गांव के लोगों को परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण रूटों पर दो मंजिला बसें (डबल डेकर) चलाई जाएंगी। इसके लिए रूटों का सर्वे कर लिया गया है। बस मालिकों को अनुबंध पर बसें चलाने के लिए राजी किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण रूटों पर डग्गामारी पर अंकुश लगाने के लिए शासन के आदेश पर परिवहन विभाग ने अक्तूबर में 67 ऐसे ग्रामीण मार्ग चिह्नित किए हैं, जहां पर बस सेवा उपलब्ध नहीं है। शासन ने परिवहन विभाग की ओर से भेजे गए ग्रामीण रूटों में बस चलाने की स्वीकृति दे दी है। एआरटीओ शंकर जी सिंह ने बताया कि ग्रामीण रूटों पर प्राइवेट डबल डेकर बसें संचालित की जानी है।
विज्ञापन

ग्रामीण रूटों पर बस चलाने के इच्छुक मालिकों परमिट दिया जाएगा। बसें अनुबंध पर लगाई जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण रूटों पर आमदनी कम होने से प्राइवेट बसों के बसें लगाने के तैयार नहीं है। उन्हें बस चलाने के लिए राजी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए बस मालिकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में परिवहन निगम के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अधिकारियों के मुताबिक ग्रामीण रूटों पर यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए ही दो मंजिला बसें चलाने का निर्णय लिया गया, यही बात बस मालिकों को भी समझाई जाएगी। यदि वे मान गए तो जल्द ही बसें चला दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed