फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   65 shikaayaton mein 12 ka mauke par nistaaran

65 शिकायतों में 12 का मौके पर निस्तारण

Sat, 21 Aug 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
65 shikaayaton mein 12 ka mauke par nistaaran
बबेरू/अतर्रा/ खप्टिहाकलां। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने समस्याएं सुनी। 65 शिकायतों में 12 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मिशन शक्ति के तहत महिला फरियादियों को पुष्प देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महिला सुरक्षा व स्व रोजगार परक योजनाओं की जानकारी दी। एएसपी महेंद्र सिंह चौहान, एसडीएम अवधेश निगम, बीडीओ डा.प्रभात कुमार, तहसीलदार बिपिन कुमार आदि मौजूद रहे। अतर्रा के संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम सौरभ शुक्ला व सीओ आनंद पांडेय ने समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 शिकायतों में एक का मौके पर निस्तारण किया गया। सर्वाधिक शिकायतें जमीन के विवाद, जल निकासी, चकरोड में अतिक्रमण, बिजली, पुलिस की रही। तेंदुही के किसान ब्रह्मदत्त शुक्ला की टेल तक पानी न पहुंचने की शिकायत पर एसडीएम ने कार्रवाई के आदेश दिए।

तहसीलदार विजय प्रताप, थाना प्रभारी अरविंद सिंह गौर आदि मौजूद रहे। पैलानी तहसील में उप जिलाधिकारी महेंद्र प्रताप ने समस्याएं सुनीं। 33 शिकायतों में एक का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed