फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   आज शुरू होगी प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना

आज शुरू होगी प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना

Mon, 04 Mar 2019 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
आज शुरू होगी प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
बांदा। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत मंगलवार को जिलास्तर पर एक साथ हो रही है। अहमदाबाद (गुजरात) में प्रधानमंत्री और लखनऊ में मुख्यमंत्री योजना की शुरुआत करेंगे, जबकि मंडल मुख्यालय के कलक्ट्रेट सभागार में समारोह के बीच योजना का लोकार्पण होगा। चित्रकूटधाम मंडल में योजना के लिए अब तक 4410 श्रमिक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। मंडल के चारों जिलों में पोर्टल पर पंजीकृत मजदूरों की संख्या 4903 है।
विज्ञापन


असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना शुरू कर रही है। निर्माण मजदूर, रिक्शा चालक, कुली, कृषि मजदूर, भूमिहीन कृषि मजदूर, ऋणी वाले, बोझा ढोने वाले, हाकर सहित विभिन्न विभागों के अधीनस्थ काम करने वाले कर्मकारों जैसे आशा कार्यकर्ता, रसोई कार्य करने वाले, होमगार्ड, मनरेगा मजदूर, रोजगार सेवक आदि का रजिस्ट्रेशन कार्य जारी है। चित्रकूटधाम मंडल के उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि मंगलवार को प्रात: 10:30 बजे मंडल मुख्यालय बांदा कलक्ट्रेट सभागार में योजना का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन


चित्रकूटधाम मंडल में दर्ज और पंजीकृत मजदूरों की संख्या-
जनपद पोर्टल पर दर्ज मजदूर पंजीकृत मजदूर
बांदा 1698 1147
हमीरपुर 1302 1253
महोबा 650 635
चित्रकूट 1253 1375
योग 4903 4410

चारों जनपदों में श्रम प्रवर्तन अधिकारी नामित
बांदा। उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि मजदूरों का पंजीकरण करने के लिए मंडल के चारों जनपदों में श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। बांदा में श्रम प्रवर्तन अधिकारी शिव कुमार व कुंदन सिंह, हमीरपुर में सिद्धनाथ शर्मा, महोबा में प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरुण कुमार तिवारी और चित्रकूट में रामकुमार (कर्वी) तथा दुष्यंत (मानिकपुर) को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed