फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने की ली शपथ

नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने की ली शपथ

Tue, 04 Dec 2018 11:55 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने की ली शपथ
बांदा। अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान की श्रृंखला में मंगलवार को शहर के फात्मा गर्ल्स इंटर कालेज में छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने और इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।
विज्ञापन



खुटला स्थित कालेज में छात्राओं ने शपथपत्र भरकर हस्ताक्षर बनाए। बाद में स्कूल ग्राउंड पर सामूहिक रूप से भी शपथ ली। प्रधानाचार्य राफिया खानम ने शपथ ग्रहण कराई कि नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने और उनके चेहरे पर आत्मविश्वासी मुस्कान के लिए हर संभव प्रयास करते हुए सतत सक्रिय रहना हमारी वचनबद्धता है। अपने घर और कार्य स्थल पर, पर्व-त्योहारों और सामाजिक-सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों सहित जीवन के हर आयाम में स्वयं और परिवार नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से काम करेगी। प्रधानाचार्य ने छात्राओं से कहा कि नारी अपराजिता मानी जाती है। अपनी इस गरिमा को बरकरार रखें।
विज्ञापन



शपथ लेने वालों में ऐमन खान, अमरीन, संध्या पाल, आफरीन, ऐमन फहीम, देवांशी गुप्ता, प्रियंका, चांदनी, अक्शा निशा, अकीफा फिरदौस, हुदा, सानिया, शबी आदि सहित आधा सैकड़ा से ज्यादा छात्राओं और स्कूल-स्टाफ ने शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम, छात्राओं ने शपथपत्र भरे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed