फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बसपा का बूथ कमेटियों के गठन पर जोर

बसपा का बूथ कमेटियों के गठन पर जोर

Sat, 03 Nov 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
बसपा का बूथ कमेटियों के गठन पर जोर
बांदा। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बसपा की मंडलीय बैठक में बूथ कमेटियों के गठन पर चर्चा की गई। बुंदेलखंड प्रभारी व पूर्व मंत्री जीसी दिनकर ने कहा कि प्रत्येक बूथ की निर्वाचन नामावली का निरीक्षण करें और छूटे हुए मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज कराएं। सभी से एकजुटता के साथ केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कहा।
विज्ञापन


मुख्य जोन इंचार्ज बुंदेलखंड लालाराम अहिरवार व भूपेंद्र आर्या ने चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों के बूथ, सेक्टर व विधान सभा स्तर कमेटियों के गठन की समीक्षा की। पदाधिकारियों को छूटे बूथों के गठन के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में मंडल मुख्य जोन कोआर्डिनेटर बल्देव वर्मा, शिवदयाल रत्नाकर, अरूण पटेल, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी रामराज पटेल, जिला जोन इंचार्ज कौशलेंद्र वर्मा, अयूब खां, रामकिशोर वर्मा, धीरज राजपूत, लल्लू निषाद, जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा (बांदा), कमलेश वर्मा (महोबा), अखिलेश श्रीवास (हमीरपुर), रामलखन (कर्वी), गुलाब सिंह, अवधेश दिनकर, परमेंद्र वर्मा, राकेश राजपूत, कमलेश चौरसिया, आशुतोष भास्कर, बलवीर वर्मा, मधुसूदन कुशवाहा, विमल वर्मा, कमलेश सेन, डा.राजमणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed