फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   60,000 consumers left out of e-KYC hit by inflation

Banda News: ई-केवाईसी से बाहर 60 हजार उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार

Wed, 07 Oct 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
60,000 consumers left out of e-KYC hit by inflation
बांदा। घरेलू गैस सिलिंडर की ई-केवाईसी नहीं कराने वाले बांदा के करीब 60 हजार उपभोक्ताओं के सामने अब महंगे सिलिंडर का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

30 सितंबर तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ता तय प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं। इनके लिए शासन या तेल कंपनियों की ओर से अब तक कोई नया निर्देश नहीं आया है। इन उपभोक्ताओं को घरेलू दर पर सिलिंडर मिलने के बजाय व्यावसायिक दर चुकानी पड़ सकती है।
घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत में करीब 1,887 रुपये का अंतर है। यानी ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई तो हर सिलिंडर पर उपभोक्ता की जेब पर करीब दो हजार रुपये की अतिरिक्त मार पड़ेगी। जिले में सभी तेल कंपनियों के करीब चार लाख घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। इनमें 30 सितंबर तक करीब 85 फीसदी ने ई-केवाईसी करा ली है। शेष 15 फीसदी उपभोक्ता समय सीमा तक प्रक्रिया पूरी नहीं करा सके। इनकी संख्या करीब 60 हजार है।
विज्ञापन

ई-केवाईसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी ऐसे उपभोक्ताओं को आगे प्रक्रिया पूरी कराने के संबंध में कोई नया आदेश नहीं मिला है। इससे उपभोक्ताओं में भी असमंजस की स्थिति है। बांदा में 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 973 रुपये है। वहीं 19 किलो का व्यावसायिक सिलिंडर 2,861 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू सिलिंडर की तुलना में व्यावसायिक सिलिंडर के लिए 1,887 रुपये अधिक देने पड़ेंगे। इस हिसाब से एक साल में छह सिलिंडर लेने वाले उपभोक्ता को ही करीब 11,352 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ सकते हैं। 12 सिलिंडर लेने पर यह अंतर 22,704 रुपये तक पहुंच जाएगा।
---------------------

85 फीसदी ने पूरी कराई प्रक्रिया
गैस कंपनियों की ओर से उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कराने पर जोर दिया गया था। इसके बाद जिले में करीब 85 फीसदी उपभोक्ताओं ने प्रक्रिया पूरी कर ली। समय सीमा बीतने के बाद करीब 15 फीसदी उपभोक्ता इससे वंचित रह गए। अब इन उपभोक्ताओं के लिए आगे क्या व्यवस्था होगी, इस पर स्पष्ट निर्देश का इंतजार है। हालांकि ऐसे उपभोक्ता अपने घरों में पांच किलोग्राम वाले सिलिंडर का प्रयोग बेहिचक कर सकते हैं। जिससे उन्हें कुछ राहत मिल सकती है।
---
सर्वे में उपभोक्ताओं की मौजूदगी का प्रमाण नहीं
ई-केवाईसी से बाहर हुए गैस उपभोक्ताओं ने अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं की है। इसके पीछे का कारण जानने को तेल कंपनियों ने सर्वे भी कराया हुआ है। सर्वे के अनुमान के तहत जिन उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। इसमें कई उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका निधन हो चुका है या फिर वह गैर जनपद या गैर प्रांत जाकर रहने लगे हैं और रिफिल नहीं करा रहे हैं। हालांकि ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या बहुत नहीं है। अधिकांश उपभोक्ताओं ने लापरवाही बरतते हुए प्रक्रिया पूरी नहीं की है।

-----

दस किलोग्राम वाले एफटीएल सिलिंडर का कनेक्शन खुला
शहर के इंडेन गैस एजेंसी आराधना गैस एजेंसी के संचालक रामेंद्र शर्मा ने बताया कि ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के लिए अभी कोई निर्देश नहीं मिले हैं। हालांकि दस किलोग्राम एफटीएल गैस सिलिंडर कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वर्तमान में घरेलू गैस सिलिंडर का दाम 973 रुपये, व्यावसायिक सिलिंडर 2861 रुपये और दस किलोग्राम का एफटीएल सिलिंडर 1622 रुपये का है।

-----
वर्जन
ई-केवाईसी से बाहर हुए गैस उपभोक्ताओं के लिए अभी कोई नए निर्देश नहीं मिले हैं। निर्देश आते ही इसका प्रचार कराकर उपभोक्ताओं को जानकारी दी जाएगी।
कयामुद्दीन अंसारी, जिला पूर्ति अधिकारी
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed