फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   60 centers for procurement of paddy in Mandal

मंडल में धान खरीद के लिए 60 केंद्र

Sun, 26 Sep 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
60 centers for procurement of paddy in Mandal
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत पहली नवंबर से धान खरीद शुरू होगी। यह 28 फरवरी तक चलेगी। अभी लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

मंडल के तीन जिलों बांदा, हमीरपुर और चित्रकूट में 60 खरीद केंद्र कई एजेंसियों के खोले जाएंगे। इसके लिए चित्रकूटधाम मंडल स्तर पर तैयारियां शुरू भी कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य 1940 रुपये प्रति क्विंटल (कामन) व 1960 रुपये प्रति क्विंटल (ग्रेड-ए) रखा गया है। सबसे ज्यादा खरीद केंद्र बांदा जनपद में 44 खोले जाएंगे, जबकि महोबा में कोई भी खरीद केंद्र नहीं खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीफ विपणन वर्ष के लिए शासन ने खरीद केंद्रों की संख्या निर्धारित कर दी है। चित्रकूटधाम मंडल में यूं तो खरीद शुरू होने में अभी एक महीने से ज्यादा का समय बाकी है। शासन द्वारा खरीद केंद्रों की सूची जारी होने से यहां तैयारियां शुरू कर दीं गईं हैं।
खरीद केंद्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खरीद होगी। रविवार और अवकाश के दिनों को छोड़कर शेष दिनों खरीद केंद्र खुले रहेंगे। जनपद के जिलाधिकारी खरीद के नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
हर खरीद केंद्र में दो इलेक्ट्रानिक कांटा, एक नमी मापक यंत्र, विनोईंग फैन, पावर डेस्टर व डबल जाली की छलनी रखी जाएगी।
मंडल के जिलों में खरीद केंद्रों की संख्या
जनपद खरीद केंद्र
बांदा 44
चित्रकूट 13
हमीरपुर 03
योग 60
गीले धान को सुखाने को मंडी करेगी व्यवस्था
मंडी समिति स्थल पर स्थित खरीद केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए मंडी समिति किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था, वाहन पार्किंग, बैठने की सुविधा, प्रकाश व्यवस्था, धान की सुरक्षा के लिए तिरपाल आदि की सुविधा देगी।
मंडी समिति द्वारा मंडी गेट पर बड़े-बड़े फ्लैक्सी बैनर लगवाए जाएंगे। गीले धान को सुखाने के लिए मंडी समिति द्वारा व्यवस्था की जाएगी।
दोबारा धान बेचने भी उसी केंद्र आना होगा
जनपद में स्थापित खरीद केंद्रों पर कोई भी किसान अपनी सुविधा के अनुसार अपना धान टोकन प्राप्त कर बेच सकेगा। यदि कोई किसान किसी केंद्र पर एक बार अपना धान बेच लेता है तो उसे अगली बार भी उत्पादित धान की शेष मात्रा उसी केंद्र पर बेचनी होगी।
पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य
धान की बिक्री के लिए किसान को खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। यह पंजीकरण किसान द्वारा स्वयं अथवा जन सूचना केंद्र के माध्यम से अथवा साइबर कैफे के माध्यम से कराया जा सकेगा।
किसानों का पंजीकरण उनके आधार संख्या एवं पंजीकरण के समय किसान के आधार लिंक मोबाइल नंबर पर प्रेषित ओटीपी के आधार पर किया जाएगा।
72 घंटे के अंदर होगा भुगतान
किसानों को असुविधा न हो इसके लिए धान बेचने के 72 घंटे के अंदर उनके खाते में धान का मूल्य पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से किया जाएगा। पंजीकरण के समय उनके खाते का सत्यापन भी जरूरी होगा। ताकि भुगतान में देरी न हो सके।
ई-पॉप मशीन से होगी खरीद
खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में इलेक्ट्रानिक प्वाइंट ऑफ परचेज मशीन (ई-पॉप) के माध्यम से किसानों के बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण द्वारा क्रय केंद्रों में धान की खरीद की जाएगी।
ई-पॉप का संचालन खरीद केंद्र प्रभारी करेंगे। खरीद केंद्र में किसान के उपस्थित न होने पर पंजीकरण के समय प्रपत्र में दिए परिवार के सदस्य का बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण से धान खरीदा जाएगा।
दो दिन 50 क्विंटल से अधिक की खरीद
खरीद केंद्रों में सप्ताह में 4 दिन सोमवार से बृहस्पतिवार तक एक किसान से अधिकतम 50 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। शुक्रवार और शनिवार को किसान 50 क्विंटल से अधिक धान बेच सकेंगे।

धान की खरीद पहली नवंबर से शुरू होंगी। शासन के निर्देश के बाद कई एजेंसियों के खरीद केंद्र खोलने की तैयारी की जा रही है। चित्रकूटधाम मंडल में महोबा को छोड़कर शेष जिलों में 60 खरीद केंद्र खोले जाएंगे।
- संजीव कुमार, संभागीय खाद्य नियंत्रक, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed