फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   59,600 laborers to get PM Shram Yogi Maandhan

59,600 मजदूरों को मिलेगा पीएम श्रम योगी मानधन

Wed, 09 Dec 2020 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
59,600 laborers to get PM Shram Yogi Maandhan
बांदा। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और राष्ट्रीय पेंशन ट्रेडर्स योजना में नामांकन/रजिस्ट्रेशन के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में चित्रकूटधाम मंडल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि मंडल में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में 59,600 और राष्ट्रीय पेंशन ट्रेडर्स योजना में 20,600 का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र कर्मकारों और व्यापारियों का शत-प्रतिशत नामांकन कराएं। प्रधानमंत्री श्रम योगी योजना में ग्राम विकास, पंचायती राज, परिवार कल्याण, कृषि, आवास और शहरी नियोजन विभागों को शामिल किया गया है। जबकि नेशनल पेंशन योजना में नगर विकास, आईटी व इलेक्ट्रानिक विभाग, सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम व औद्योगिक विभाग सम्मिलित किए गए हैं। आयुक्त ने बताया कि बांदा में प्रधानमंत्री श्रम योगी योजना में 22,500 और पेंशन ट्रेडर्स में 8100, हमीरपुर में क्रमश: 13,800 व 5000, महोबा में 10,900 व 3000 और चित्रकूट में क्रमश: 12,400 व 4500 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

आयुक्त ने बताया कि 80 वर्ष की उम्र प्राप्त करने वाले पात्रों को न्यूनतम मासिक पेंशन तीन हजार रुपये मिलेगी। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन में घरेलू कामगार, रिक्शा चालक, मिड-डे मील वर्कर, मछली पालन, खेतिहर मजदूर, मोची, नाई, धोबी, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी, खनन मजदूर, निर्माण मजदूर आदि शामिल हैं। राष्ट्रीय पेंशन में खुदरा व्यापारी, दुकानदार, स्वरोजगारी, राईस मिल मालिक, तेल मिल मालिक, कारखाना मालिक, कमीशन एजेंट, रीयल स्टेट ब्रोकर, छोटे होटल, रेस्टोरेंट मालिक आदि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed