फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   54 hectares more land will be acquired for Green City

Banda News: ग्रीन सिटी के लिए 54 हेक्टेयर भूमि और अधिग्रहीत होगी

Fri, 29 Nov 2024 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
54 hectares more land will be acquired for Green City
बांदा। विकास प्राधिकरण बोर्ड की 69वीं बैठक में मंडलायुक्त ने विकास के कई बिंदुओं पर चर्चा की। महोखर व मवई गांव में 35 हेक्टेअर में बनाई जा रही ग्रीन सिटी का और विस्तार होगा। 54 हेक्टेयर भूमि और अधिग्रहीत की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी के समक्ष बीडीए सचिव संदीप केला ने एजेंडा बिंदुओं को प्रस्तुत किया। उन्होंने महायोजन 2031 पर शासकीय समिति की ओर से दिए गए सुझावों को समायोजित करते हुए शासन की स्वीकृति को भेजने को कहा। शहरी विस्तारीकरण व नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत महोखर व मवई गांव में 35 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। इसके अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। इस योजना को बढ़ाने के लिए प्राधिकरण बोर्ड ने दूसरे चरण में 54 हेक्टेयर भूमि और खरीदने की स्वीकृत दी गई। बैठक में खुले स्थल व हरित पट्टी भू उपयोग को परिवर्तित करने से पहले तैयारी करने को कहा। बैठक में डीएम नगेंद्र प्रताप, एडीएम अमिताभ यादव, प्रभारी एक्सईएन आरपी यादव आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed