फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   53 transfers including of the 11 Inspector and 10 SI

11 इंस्पेक्टर और 10 एसआई समेत 53 के तबादले

Wed, 21 Dec 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 21 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
53 transfers including of the 11 Inspector and 10 SI
police - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के चंद दिनों पूर्व पूरे जनपद के पुलिस प्रशासन में भारी उलटफेर किया गया है। आधा सैकड़ा से ज्यादा पुलिस कर्मी इधर से उधर किए गए हैं। इनमें 11 इंसपेक्टर, 10 सब इंसपेक्टर और 32 कांस्टेबिल हैं। 9 थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ.श्रीपति मिश्र ने सोमवार को देर शाम जारी अपने आदेश में जनपद में शांति और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने का हवाला देकर स्थापना बोर्ड की सहमति से तबादले किए जाने की बात कही है। स्थानांतरित किए गए निरीक्षकों मेें नरैनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद शरीफ खां को हटाकर उनके स्थान पर पुलिस अधीक्षक के वाचक नेहाल अहमद को भेजा गया है। शरीफ को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


अतर्रा थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु कुमार मिश्र को मरका थाने का प्रभारी निरीक्षक और अपराध शाखा से भगवती प्रसाद मिश्र को अतर्रा थाना प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। देहात कोतवाली निरीक्षक आनंद कुमार सिंह अब तिंदवारी थाने की निरीक्षक होंगे। कालिंजर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पांडेय पुलिस अधीक्षक के वाचक बनाए गए हैं। नंदलाल भारती को मरका थाना प्रभारी निरीक्षक से विशेष जांच प्रकोष्ठ भेजा गया हे। तिंदवारी थाना प्रभारी निरीक्षक रामचरन वर्मा अब कालिंजर थाने के प्रभारी निरीक्षक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप निरीक्षकों में चिल्ला थानाध्यक्ष उमापति मिश्र को वहां से हटाकर कोतवाली देहात थानाध्यक्ष बनाया गया है। पैलानी थानाध्यक्ष दुर्विजय सिंह को चिल्ला थानाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। बिसंडा थानाध्यक्ष हरीशरण यादव अब पैलानी के थानाध्यक्ष होंगे। पुलिस लाइन से महेश सिंह को बिसंडा थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी डीसीआरबी निरीक्षक घनश्याम पांडेय को जिला नियंत्रण कक्ष भेजा गया है।

निरीक्षक प्रद्युम्न कुमार सिंह को पुलिस लाइन से अपराध शाखा का प्रभारी और निरीक्षक देवी प्रसाद तिवारी को पुलिस लाइन से अपराध शाखा विवेचना सेल भेजा गया है। उप निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित शहर कोतवाली से चौकी प्रभारी अकबरपुर (गिरवां) बनाए गए हैं।

इसी तरह अन्य उप निरीक्षकों में गुलाबचंद्र सोनकर चौकी प्रभारी अकबरपुर को प्रभारी सर्विलांस सेल, ओम प्रकाश द्विवेदी को पुलिस लाइन से नरैनी कोतवाली, दिनेश कुमार पांडेय को फतेहगंज, चंद्रिका राम कन्नौजिया को फतेहगंज से जसपुरा, कृष्णपाल सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी महुटा (अतर्रा), पंकज तिवारी को पुलिस लाइन से प्रभारी स्वाट टीम, विवेक प्रताप सिंह को प्रभारी स्वाट टीम से थाना बिसंडा, अयोध्या प्रसाद को पुलिस लाइन से थाना मरका और उप निरीक्षक टीकाराम वर्मा को कालिंजर से चौकी प्रभारी गुढ़ाकलां नियुक्त किया गया है।

एक एचसीपी और 31 कांस्टेबलों का भी स्थानांतरण-पुलिस अधीक्षक ने एक एचसीपी और 31 कांस्टेबिल के तबादले भी किए हैं। एचसीपी सुरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से गिरवां थाना भेजा गया है। कांस्टेबिल रमेशचंद्र को चौकी मंडी से पैलानी थाना, राममूर्ति यादव को सिविल लाइन से पपरेंदा, राज कुमार गुप्ता और भइयालाल को विश्वविद्यालय चौकी से पुलिस लाइन, पुष्पेंद्र सिंह को पपरेंदा से बेंदाघाट चौकी, राज सिंह को चौकी काजीटोला से पैलानी, राजनाथ मिश्र को बदौसा से पैरोकार लोवर कोर्ट, प्रशांत कुमार को पुलिस लाइन से पेशी सीओ नगर और सुनील कुमार को पुलिस लाइन से गोपनीय कार्यालय, करन सिंह परिहार को नरैनी से चौकी पपरेंदा, केशवदास को सीओ नरैनी पेशी से बिसंडा, नवीन कुमार को लाइन से आरआई कार्यालय, जय शील को लाइन से जीडी कार्यालय, आकाश त्रिपाठी, पंकज सिंह और बृजपाल पांडेय को लाइन से थाना गिरवां, रवि नारायण साहू और राम अभिलाष को लाइन से खुरहंड, बृृजेंद्र सिंह को काजीटोला से बेंदाघाट, जितेंद्र सिंह को लाइन से मटौंध, रामेंद्र सिंह को नगर कोतवाली से देहात कोतवाली, रामस्वरूप को मरका से जसपुरा, कमलेश कुमार को लाइन से बबेरू, कृष्ण मुरारी को लाइन से कमासिन, अजय यादव को कोतवाली देहात से पखरौली, रामचंद्र यादव को कोतवाली देहात से चौकी बबेरू, शिवानंद शुक्ला को देहात कोतवाली से तिंदवारी, राकेश सिंह को चिल्ला से कुरसेजा, राज किशोर यादव को देहात कोतवाली से मरका और महताब खां को बदौसा से चौकी बलखंडीनाका भेजा गया है। तसलीम अहमद का नरैनी से बिलगांव का किया तबादला निरस्त कर दिया।


                                   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed