{"_id":"61fc0c397c3dc56721599a1a","slug":"53-new-corona-infected-found-kept-in-home-isolation-banda-news-knp6786849129","type":"story","status":"publish","title_hn":"53 नए कोरोना संक्रमित मिले, होम आइसोलेशन में रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
53 नए कोरोना संक्रमित मिले, होम आइसोलेशन में रखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। तीसरी लहर में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को 53 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 322 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा है। उधर, अब तक विदेश से जनपद आए 250 लोगों की जांच कराई गई।
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रोजाना लगभग 2200 से 2300 जांचें हो रही हैं। अब तक लगभग साढ़े 13 लाख से ज्यादा जांचें हो चुकी हैं। गुरुवार को 53 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें अधिकांश शहर के हैं। अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या लगभग 322 पहुंच गई है।
उधर, नोडल अधिकारी डॉ. प्रसून खरे ने बताया कि अब तक विदेश से 250 लोग जनपद आ चुके हैं। दावा किया कि सभी की जांच हो चुकी है। नए वेरियंट ओमिक्रॉन के लक्षण प्रतीत होने पर कुछ संदिग्धों के नमूने जांच के लिए लखनऊ लैब भेजे गए थे, करीब एक माह हो गए। अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं आई। जिनके सैंपल भेजे गए थे अब वह ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन में अब नहीं रहती कोई पाबंदी
बांदा। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद अब पहले जैसी पाबंदियां नहीं रहीं। पहले कंटेनमेंट जोन में लगभग 200 मीटर दायरे में लोगों के आवागमन पर पूरी तरह रोक थी, पर अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। दायरा घटाकर 100 मीटर कर दिया गया और आवागमन पर रोक नहीं है।
नोडल अधिकारी (कोविड-19) डॉ. प्रसून खरे ने बताया कि शहर और ग्रामीण समेत लगभग 80 स्थान कंटेनमेंट जोन हैं। पॉजिटिव मिलने पर संक्रमित के घर से 100 मीटर दायरे को कंटेनमेंट जोन घोषित कर टीम से सर्वे कराया जाता है। कोई बीमार मिलने पर उसकी जांच और इलाज किया जाता है। अब पाबंदियां लागू नहीं होती हैं। (संवाद)
चित्रकूट में 15 नए कोरोना मरीज मिले
चित्रकूट। जिले में गुरुवार को 15 नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं 1250 की कोरोना जांच की गई। सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि कुल सक्रिय केसों की संख्या 222 पहुंच गई है। (संवाद)