{"_id":"5c7d5c86bdec2214380c1d6e","slug":"51551719558-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के 43 ठेका कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के 43 ठेका कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फबांदा। इस माह के अंत में सेवा समाप्त हो जाने की नोटिस मिलने के बाद जिला अस्पताल में कार्यरत लगभग 43 ठेका कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को इन कर्मियों ने अस्पताल द्वार पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सेवा समाप्ति से पैदा होने वाली परिस्थितियों को हवाला देकर सेवा विस्तार किए जाने की गुहार लगाई।
जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, स्टोर कीपर, वार्ड ब्वाय, लिपिक, कुक, कहार, वार्ड आया आदि पदों पर महिला-पुरुष कर्मी ठेके पर वर्ष 2015 से कार्यरत हैं। इन्हें मुंबई की टीएंडएम कंपनी ने रखा है। कंपनी को शासन से ठेका मिला हुआ है। कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी ने उन्हें 30 मार्च से सेवाएं समाप्त कर देने का नोटिस जारी कर दिया है।
ऐसे में उनके परिवार भुखमरी की कगार पर आ जाएंगे। सेवाप्रदाता कर्मचारियों राहत बक्श, अतुल कुमार, उदय सिंह, प्रियंका साहू, विभा, संजय कुमार, रोहित, महावीर शर्मा, रिचा, अंजना, अर्चना, मीनू देवी, जावित्री शर्मा, संतोष कुमार मिश्रा, वीरेंद्र कुमार, भूपेंद्र आदि शामिल हैं। जिला अस्पताल सीएमएस डॉ.किशोरीलाल ने बताया कि इस बारे में शासन को पत्र भेजा गया है। कंपनियों के कर्मियों की सेवाएं खत्म हुईं तो स्थाई कर्मचारियों से काम चलाया जाएगा।