फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा घायल

बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 03 Mar 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा घायल
बांदा। दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक बाइक चालक युवक की मौत हो गई। दूसरी बाइक का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने घायल बाइक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बदौसा रोड पर दामूगंज का राकेश उर्फ बउवा रैकवार (22) शनिवार को देर रात बाइक पर अपने पिता होरीलाल को लेने अतर्रा ग्रामीण के मजरा भगौता पुरवा जा रहा था। बबेरू बस स्टैंड के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। दोनों बाइकों की रफ्तार तेज होने से राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरी बाइक का चालक खुरहंड (गिरवां) गांव निवासी सोनू गुप्ता (30) पुत्र मुन्नीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। मां कैलसिया व भाई कल्लू ने बताया कि राकेश बदौसा रोड स्थित मंडी में मछली की दुकान किए था। तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना निरीक्षक बलजीत सिंह ने बताया कि मृतक के पिता होरीलाल की तहरीर पर दूसरी बाइक के घायल चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों बाइकों को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। एक अन्य घटना में छतरपुर (एमपी) जनपद के दूल्हा देव गांव में अवधेश की दो वर्षीय पुत्री अनुप्रिया शनिवार की रात भैंस के हमले में घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed