{"_id":"5c0c096ebdec2241b77104c2","slug":"51544292718-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटधाम मंडल को मिलीं नौ नई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटधाम मंडल को मिलीं नौ नई बसें
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
बांदा। राज्य सड़क परिवहन निगम चित्रकूटधाम मंडल के बेड़े में आठ नई बसें शामिल की गई हैं। इन बसों को बलिया, झांसी, आगरा और मथुरा रूट पर चलाया जाएगा। समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। इन्हें मिलाकर अब मंडल में रोडवेज बसों की संख्या 412 हो गई है।
बसों की कमी से जूझ रहे चित्रकूटधाम मंडल को शासन द्वारा 20 साधारण और दो एसी बसें दी जानी है। पहली किस्त में 8 बसें दी गई हैं। शनिवार से रूटों पर चलने लगीं। छह बसों को बांदा से आगरा, बलिया, झांसी और दो बसों को कर्वी से मथुरा चलाया जाएगा। झांसी के लिए बांदा से अभी तक सीधी बस सेवा नहीं थी। झांसी की दूरी लगभग 210 किलोमीटर है। क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि मंडल को आठ बसें मिल गई हैं। जल्द ही 12 साधारण और दो एसी बसें मिलेंगी।
बसों की समय सारिणी
कर्वी से मथुरा : सुबह 4.30 बजे कर्वी से रवाना होकर बांदा, कानपुर, बेवर, मैनपुरी, आगरा होते हुए रात 10 बजे मथुरा पहुंचेगी। दूसरी बस इसी समय मथुरा से इसी रूट असे बांदा होते हुए कर्वी पहुंचेगी।
विज्ञापन
बांदा से बलिया : सुबह 4.30 बजे बांदा से चलकर कानपुर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, रसड़ा होते हुए रात 11 बजे बलिया पहुंचेगी। दूसरी बस बलिया से इसी समय बांदा के लिए लौटेगी।
बांदा से आगरा : सुबह 9 बजे बांदा से चलकर महोबा, राठ, उरई, इटावा होते हुए रात 9 बजे आगरा पहुंचेगी। आगरा से रात 10 बजे बांदा के लिए वापस लौटेगी।
बांदा से झांसी : सुबह 6 बजे रवाना होकर महोबा, पनवाड़ी, हरपालपुर, मऊ, होते हुए दोपहर 12 बजे झांसी पहुंचेगी। झांसी से दोपहर 1.30 बजे चलकर शाम 7.30 बजे बांदा आएगी।