{"_id":"59bd5e8c4f1c1bb0688b4eaf","slug":"51505582732-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी, तालाब और नाले में डूबकर तीन मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी, तालाब और नाले में डूबकर तीन मौतें
Updated Sat, 16 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नरैनी/बबेरू (बांदा)। अलग-अलग हुईं घटनाओं में तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई। इनमें एक वृद्ध, एक बालिका और एक युवक है।
पहली घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल पुलिस चौकी अंतर्गत बड़ैछा गांव की है। यहां शनिवार सुबह बद्री प्रसाद (85) पुत्र सचदेव शौच के लिए गया था। वहीं वह रंज नदी में स्नान करने लगा। तभी गहरे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। काफी देर के बाद परिजनों ने नदी में शव खोज निकाला। कोतवाली उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दूसरी घटना भी कोतवाली क्षेत्र की है। गोरेपुरवा में शुक्रवार को शाम रेहान अहमद की मात्र 17 माह की पुत्री हिरा फात्मा खेलते समय घर के दरवाजे पर बह रहे नाले में गिरकर डूब गई। कुछ देर बाद घरवालों ने तलाश शुरू की तो नाले में शव मिला। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
तीसरी घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में शनिवार को सुबह तौफीक अहमद (19) पुत्र गफ्फार गांव के तालाब में नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
-17 माह की बच्ची नाले में गिरी, वृद्ध नदी में युवक तालाब में डूबा